विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी प्लेन के सामने से गुजरा चीनी फाइटर जेट, टकराव की बनी स्थिति

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 31 May 2023 08:50 AM (IST)

अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर टकराव की स्ठिति बन गई है। ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर ...और पढ़ें

VIDEO: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी प्लेन के सामने से गुजरा चीनी फाइटर जेट, टकराव की बनी स्थिति
VIDEO: दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी प्लेन के सामने से गुजरा चीनी फाइटर जेट, टकराव की बनी स्थिति

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर टकराव की स्ठिति बन गई है। 30 मई को अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में दक्षिण चीन सागर के ऊपर एक चीनी लड़ाकू विमान को अमेरिकी मिलिट्री प्लेन के काफी करीब देखा गया।

यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने एक बयान में कहा कि चीन के जे-16 विमान को पिछले हफ्ते देखा गया और इस कारण से अमेरिकी आरसी-135 विमान को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। बयान में आगे कहा गया कि सुरक्षा और जिम्मेदारी के मद्देनजर अमेरिकी विमान उड़ान भरता रहेगा, जहां भी अंतरराष्ट्रीय कानून इसकी अनुमति देता है।

ट्विटर पर शेयर किया गया वीडियो

ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक लड़ाकू विमान को अमेरिकी प्लेन के काफी करीब से गुजरते हुए देखा जा रहा है। विमान के दिखने के कुछ ही सेकंड बाद आरसी-135 के कॉकपिट को झटके से हिलते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि, वॉशिंगटन में चीनी दूतावास ने इस पर अब तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की है।

पिछले पांच वर्षों में चीन की बढ़ रही कार्रवाई

अमेरिकी रक्षा नेताओं का मानना है कि चीन की सेना पिछले पांच वर्षों में काफी अधिक आक्रामक हो गई है। इस क्षेत्र में अमेरिकी विमानों और जहाजों को रोका जा रहा है। बता दें कि हाल के महीनों में चीन और अमेरिका के बीच काफी तनाव बढ़ गया है।

दलाई लामा को बदनाम करने की चीन ने चली एक और चाल, अब आठ साल के बच्चे के वीडियो को किया वायरल

पहले भी हुआ आमना -सामना

यह पहली बार नहीं है जब दक्षिण चीन सागर के ऊपर चीन के विमान का अमेरिकी विमान से आमना-सामना न हुआ हो। चीन ने पहले भी बयान दिया है कि अमेरिका के विमान का दक्षिण चीन सागर में दिखना तनाव पैदा कर सकता है। पिछले साल दिसंबर में एक चीनी सैन्य विमान अमेरिकी वायु सेना के विमान के बेहद करीब आ गया था। अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में टकराव से बचने के लिए अमेरिकी वायु सेना को अपनी दिशा बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

इस हफ्ते आयोजित की गई सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग एशियाई सुरक्षा शिखर सम्मेलन में चीन ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था। वहीं, एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि साल 2021 के बाद से चीन ने अमेरिका के साथ बातचीत करने के लगभग दर्जन से अधिक अनुरोधों को ठुकरा दिया है।