विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग आज, समझिए भारत और US के समयानुसार कब शुरू होगा मतदान और कब आएंगे नतीजे

Published: Tue, 03 Nov 2026 03:18 PM (IST)

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए आज 3 नवंबर को मतदान शुरू हो रहा है, जो राष्ट्रपति ट्रंप के अगले ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिक में मिड-टर्म चुनाव के लिए आज यानी 3 नवंबर, मंगलवार को वोटिंग होनी है। अमेरिका का यह चुनाव तय करेगा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पास अपने कार्यकाल के अगले दो साल कितनी पॉलिटिकल पावर रहने वाली है।

मिड-टर्म चुनाव लिए मतदान आज 3 नवंबर को शुरू हो रहा है। भारत और अमेरिका के बीच समय के अंतर के चलते, भारतीय समयानुसार (IST) मतदान की प्रक्रिया आज शाम लगभग 4:30 बजे (अमेरिकी समयानुसार सुबह 6:00 बजे EST) शुरू होगी।

भारतीय समयानुसार, मतदान की यह प्रक्रिया 4 नवंबर की सुबह 5:30 बजे तक चलेगी, जिसके तुरंत बाद रुझान और नतीजे सामने आने की उम्मीद है। अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण तय करने वाले इस मध्यावधि चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

भारत और अमेरिका के समय में अंतर

भारत का समय (IST - Indian Standard Time) पूरे देश में एक समान रहता है, जबकि अमेरिका में 4 टाइम जोन हैं।

  • ईस्टर्न टाइम (EST - पूर्वी तट, जैसे न्यूयॉर्क, वाशिंगटन DC) भारत से 10 घंटे 30 मिनट पीछे।
  • सेंट्रल टाइम (CST - जैसे शिकागो, टेक्सास) भारत से 11 घंटे 30 मिनट पीछे।
  • माउंटेन टाइम (MST - जैसे डेनवर) भारत से 12 घंटे 30 मिनट पीछे।
  • पैसिफिक टाइम (PST - पश्चिमी तट, जैसे कैलिफोर्निया, लॉस एंजेलिस) भारत से 13 घंटे 30 मिनट पीछे।

अमेरिकी समयानुसार कितने बजे शुरू होगी वोटिंग?

अमेरिकी समयानुसार वहां मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग 3 नवंबर की सुबह शुरू होगी। चूकि वहां चार टाइम जोन है, ऐसे में चारों का समय अलग-अलग होगा।

भारतीय समय- 3 नवंबर, शाम 4:30 बजे (IST), जबकि अमेरिकी समयानुसार 3 नवंबर की सुबह वोटिंग शुरू होगी।

अमेरिका का वोटिंग समय

  • ईस्टर्न टाइम (EST - न्यूयॉर्क/वाशिंगटन)- सुबह 6:00 बजे
  • सेंट्रल टाइम (CST - शिकागो)- सुबह 5:00 बजे
  • माउंटेन टाइम (MST) सुबह 4:00 बजे
  • पैसिफिक टाइम (PST - कैलिफोर्निया)- सुबह 3:00 बजे

कहां समाप्त होगी सबसे पहले वोटिंग

बता दें कि अमेरिका के पूर्वी तट के राज्यों जैसे न्यूयॉर्क, वर्जीनिया आदि में पोलिंग बूथ आमतौर पर स्थानीय समय के अनुसार सुबह 6:00 बजे ही खुलते हैं और 7:00 बजे से बंद होना शुरू होंगे। सबसे पहले पूर्वी तट के राज्यों में शाम 7:00 बजे EST (भारत में 4 नवंबर की सुबह 5:30 बजे ) वोटिंग समाप्त होगी।

अमेरिकी चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए देखते रहिए दैनिक जागरण

यह भी पढ़ें- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप को झटका, SC ने ठुकराई कैलिफोर्निया के 20 हजार बैलेट पेपर अलग करने की मांग

यह भी पढ़ें- वोटिंग से ठीक पहले अमेरिका ने किया ईरान पर हमला, केशम द्वीप पर कई धमाके


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।