वोटिंग से ठीक पहले अमेरिका ने किया ईरान पर हमला, केशम द्वीप पर कई धमाके
अमेरिका ने ईरान के साथ जारी गतिरोध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित केशम द्वीप पर गुप्त हवाई हमले ...और पढ़ें
-1793671477286_m.webp)
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला (स्क्रीनग्रैब- सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित रणनीतिक केशम द्वीप पर गुप्त तरीके से हवाई हमले किए हैं। यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से चुनावों के बाद ईरान पर नई सैन्य कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया था।
दरअसल, वाशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत को लेकर तनाव फिर से बढ़ गया है और सैन्य अभियान फिर से शुरू होने की संभावना बनी हुई है। इस बीच अमेरिका ने होर्मुज में स्थित केशम द्वीप पर हमले करके इस तनाव को और बढ़ा दिया है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से खुलासा किया है कि व्यापक सैन्य संघर्ष के संकेत से बचने के लिए इन अभियानों को बेहद गुप्त और सीमित रखा गया, जिससे द्वीप पर कई जोरदार धमाके दर्ज किए गए।
ईरानी सरकारी मीडिया आउटलेट 'IRNA' के अनुसार, अमेरिकी सेना के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित केशम द्वीप पर कई भीषण धमाके सुने गए।
गोपनीय तरीके से किया गया हमला
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई हाल के हफ्तों में वाशिंगटन द्वारा चलाए जा रहे सीमित सैन्य अभियानों का ही एक हिस्सा थी। इन हमलों को रणनीतिक रूप से बेहद गोपनीय और सीमित रखा गया, ताकि यह संदेश न जाए कि अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से कोई व्यापक सैन्य अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है।
वोटिंग से ठीक पहले हमला
बताते चलें कि आज अमेरिका में मध्यावधि चुनाव है। नेतन्याहू ने ट्रंप से आग्रह किया था कि वे मंगलवार को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य कार्रवाई पर विचार करें, लेकिन अमेरिका ने वोटिंग से ठीक पहले ही इस कार्रवाई को अंजाम दे दिया है।
एक्सियोज की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इस वार्ता में वाशिंगटन और तेहरान के बीच जारी संपर्क के साथ-साथ दोबारा सैन्य अभियान शुरू करने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से ही संघर्ष चल रहा है। तनाव काफी अधिक होने के बावजूद, वाशिंगटन और तेहरान अभी भी कूटनीतिक समाधान की संभावना तलाश रहे हैं। वहीं इस बीच ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वे मंगलवार के मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर हमला करने पर विचार कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया- नहीं। ट्रंप के नहीं के जवाबों के बावजूद यह हमला हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।