Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Photos: अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की आतिशबाजी, अद्भुत नजारों से सराबोर आसमान; जश्न की झलकियां

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 01:40 AM (IST)

    अमेरिका के वॉशिंगटन में हर साल परेड का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश की विरासत विविधता और सैन्य ताकत का देशभक्तिपूर्ण प्रदर्शन किया जाता है। इस दौरान आतिशबाजी का भी चलन है क्योंकि 4 जुलाई 1776 को अमेरिकी को ब्रिटिश साम्राज्‍य से आजादी मिली थी और इस दिन आतिशबाजी कर आजादी का जश्न मनाते हैं। आजादी का जश्न की कई तस्वीरें सामने आईं।

    Hero Image
    अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस का जश्न (फोटो: एपी)

    वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्वतंत्रता की 247वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर आतिशबाजी, परेड और कई अन्य आधिकारिक समारोह एवं कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वॉशिंगटन में तो परेड आयोजित की गई।

    बता दें कि वॉशिंगटन में हर साल परेड आयोजित की जाती है। जिसमें देश की विरासत, विविधता और सैन्य ताकत का देशभक्तिपूर्ण प्रदर्शन किया जाता है। इस दौरान आतिशबाजी का भी चलन है, क्योंकि 4 जुलाई, 1776 को अमेरिकी को ब्रिटिश साम्राज्‍य से आजादी मिली थी और इस दिन आतिशबाजी कर आजादी का जश्न मनाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसमान में दिखा अद्भुत नजारा

    आजादी का जश्न की कई तस्वीरें सामने आईं। जिसमें आतिशबाजी के साथ-साथ लोगों द्वारा मनाए जा रहे जश्न को प्रदर्शित किया गया।

    कब हुई आतिशबाजी की शुरुआत?

    अमेरिका के पेंसिलवेनिया प्रांत के फिलाडेल्फिया में 4 जुलाई, 1977 को पहली बार देश का स्‍वतंत्रता दिवस मनाया गया था। इस दौरान आतिशबाजी की शुरुआत हुई थी। साथ ही 13 गनशॉट्स फायर किए गए थे।

    अमेरिका में आतिशबाजी का प्रदर्शन स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक अभिन्न हिस्सा है। इसके लिए बकायदा आतिशबाजी शो का आयोजन किया जाता है।

    आतिशबाजी शो के दौरान भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा देखने को मिला।