विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Hawaii Fire: हवाई प्रांत में आग से मची तबाही का जायजा लेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन, अब तक 114 लोगों की मौत

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 22 Aug 2023 01:51 AM (IST)

अमेरिका के राज्य हवाई के जंगलों में लगी आग ने भयंकर तबाही मचाई है। अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने ...और पढ़ें

US Hawaii Fire: हवाई प्रांत में आग से मची तबाही का जायजा लेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन (फोटो: एपी/एएफपी)
US Hawaii Fire: हवाई प्रांत में आग से मची तबाही का जायजा लेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन (फोटो: एपी/एएफपी)

HighLights

  1. हवाई के जंगलों में आग ने मचाई तबाही।
  2. राष्ट्रपति जो बाइडन हवाई हुए रवाना।
  3. आग में गई 114 लोगों की जान।

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका के राज्य हवाई के जंगलों में लगी आग ने भयंकर तबाही मचाई है। अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडन जंगलों में लगी आग से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए हवाई रवाना हो गए हैं।

हवाई रवाना हुए जो बाइडन और जिल बाइडन

बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन भी अमेरिका के हवाई प्रांत रवाना हुई हैं। हवाई के जंगलों में दो सप्ताह पहले आग लगी थी, जिसमें कम से कम 114 लोगों की जान चली गई है।

पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे बाइडन

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडन हवाई के माउ द्वीप पर जंगल में लगी आग के नुकसान के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही वह पीड़ित लोगों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा बाइडन राहत निधि की भी घोषणा कर सकते हैं।

114 लोगों की हुई मौत

अधिकारियों ने कहा कि हवाई में माउ जंगल की आग से मरने वालों की संख्या 114 तक पहुंच गई, जो आधुनिक अमेरिकी इतिहास की सबसे घातक आग है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने शुक्रवार को बताया कि आग से 2,200 से अधिक इमारतें नष्ट हो गई हैं और 500 अन्य क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

पूर्व राष्ट्रपति ने की जो बाइडन की आलोचना

वहीं, हवाई में लगी आग को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन की रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने आलोचना की है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह अपमानजनक है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने हवाई में लगी आग को लेकर तेजी से कदम नहीं उठाए हैं।