'चिप एक्सपोर्ट सिस्टम में भारी लीकेज', जासूसी विवाद पर अमेरिकी वित्त मंत्री ने एनवीडिया और Lutnick को लगाई फटकार
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चिप जासूसी विवाद को लेकर एनवीडिया और वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक की आलोचना की ...और पढ़ें

चिप जासूसी विवाद पर अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट ने एनवीडिया और लटनिक को फटकारा (फाइल फोटो)
HighLights
वित्त मंत्री बेसेंट ने एनवीडिया और लटनिक की कड़ी आलोचना की।
एनवीडिया के पास जासूसी का पता लगाने के ठोस नियंत्रण नहीं थे।
अमेरिकी चिप निर्यात प्रणाली में बड़े पैमाने पर लीकेज स्वीकार की गई।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के वित्त मंत्री (ट्रेजरी सेक्रेटरी) स्कॉट बेसेंट ने चिप जासूसी विवाद को लेकर दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया और वाणिज्य सचिव (कॉमर्स सेक्रेटरी) हॉवर्ड लटनिक की कड़ी आलोचना की है। वित्त मंत्री बेसेंट ने एनवीडिया और ट्रंप के सहयोगी लुटनिक को फटकार लगाई है।
शुक्रवार को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बेसेंट ने कहा कि चिप निर्माता कंपनी के पास यह पता लगाने के लिए कोई ठोस नियंत्रण व्यवस्था नहीं थी कि कहीं जासूसी तो नहीं हो रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि अमेरिकी चिप निर्यात प्रणाली में बड़े पैमाने पर लीकेज है, जिसे दूर करने के लिए ट्रंप प्रशासन लगातार काम कर रहा है।
बेसेंट ने कहा कि उनका विभाग कई महीनों से 'मेगास्पीड' को अमेरिका की 'एंटिटी लिस्ट' (प्रतिबंधित कंपनियों की सूची) में शामिल करने के पक्ष में था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सूची के प्रबंधन की जिम्मेदारी वाणिज्य विभाग की है और फेडरल ट्रेड कमीशन (FTC) भी इस मामले में कार्रवाई कर सकता है।
CNBC से बातचीत में बेसेंट ने कहा, 'निर्यात से जुड़े मामलों में OFAC का ऐसे फैसलों पर कोई नियंत्रण नहीं होता। यह निर्णय ब्यूरो ऑफ इंडस्ट्री एंड सिक्योरिटी (BIS) का है, और संभव है कि FTC भी इसे अपनी प्रतिबंधित सूची में शामिल कर ले।'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।