Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    '...तो छिड़ जाएगा World War 3', कमला हैरिस को लेकर ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Sun, 27 Oct 2024 05:21 PM (IST)

    US Election 2024 डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर निशाना साधा है। ट्रंप ने कहा कि अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति चुनाव जीत गईं तो वो तीसरा विश्व युद्ध कराएंगी। वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग जैसे वैश्विक नेताओं से निपटने में अप्रभावी साबित होंगी। उन्हें राष्ट्रपति बनाना लाखों लोगों के जीवन के साथ जुआ खेलना होगा।

    Hero Image
    US Election 2024 डोनाल्ड ट्रंप ने हैरिस पर साधा निशाना।

    एएनआई, वाशिंगटन। US Election 2024 अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया में उपराष्ट्रपति हैरिस पर बड़ा हमला बोला है।

    कमला जीतीं तो छिड़ जाएगी जंग

    ट्रंप ने कहा कि अगर कमला हैरिस निर्वाचित हुईं, तो तीसरा विश्व युद्ध कराएंगी। वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग जैसे वैश्विक नेताओं से निपटने में अप्रभावी साबित होंगी। उन्हें राष्ट्रपति बनाना लाखों लोगों के जीवन के साथ जुआ खेलना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरा विश्व युद्ध कभी भी हो सकता

    ट्रंप ने तीसरे विश्व युद्ध को रोकने की कसम खाई और दावा किया कि देश इसके इतना करीब कभी नहीं रहा। उन्होंने दोहराया कि अगर राष्ट्रपति होते तो सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद जैसे संघर्ष नहीं होते। उन्होंने डेट्राइट में मुसलमानों के एक समूह से मुलाकात की। उन्होंने तर्क दिया कि वह मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन के हकदार हैं, क्योंकि वह संघर्षों को समाप्त करेंगे और पश्चिम एशिया में शांति लाएंगे।

    मिशेल ओबामा ने हैरिस के लिए किया प्रचार

    दूसरी ओर, पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने मिशिगन में उपराष्ट्रपति हैरिस के लिए प्रचार किया। उन्होंने ट्रंप की तीखी आलोचना की। उन्होंने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के परिणामों की चेतावनी देते हुए दोनों राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच अंतर को रेखांकित किया। उनकी टिप्पणियां तब आई हैं, जब सर्वे में हैरिस और ट्रंप के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय स्तर पर हैरिस थोड़ी आगे हैं, लेकिन मिशिगन में बराबरी पर हैं।