विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में आ सकेंगे विदेशी छात्र; सरकार के फैसले पर लगी अस्थायी रोक

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Fri, 06 Jun 2025 11:25 AM (IST)

अपनी कानूनी चुनौती में हार्वर्ड ने व्हाइट हाउस द्वारा अपनी मांगों को अस्वीकार करने के लिए इसे अवैध प्रतिशोध कहा ...और पढ़ें

कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को लगा झटका (फाइल फोटो)
कोर्ट से डोनाल्ड ट्रंप को लगा झटका (फाइल फोटो)

HighLights

  1. संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप के फैसले पर लगाई रोक
  2. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों का है मामला

एपी, वाशिंगटन। पिछले दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति ने फरमान जारी कर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए आने वाले विदेशी छात्रों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। इस मामले पर एक संघीय न्यायाधीश ने अपना फैसला सुनाया है।

क्या थी ट्रंप की घोषणा?

न्यायाधीश ने डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। बुधवार को जारी की गई घोषणा में ट्रंप प्रशासन द्वारा अमेरिका के सबसे पुराने और सबसे अमीर कॉलेज को उसके एक चौथाई छात्र-संख्या से वंचित करने के नए प्रयास को चिह्नित करती है, जो हार्वर्ड के अनुसंधान और स्कॉलरशीप का बड़ा हिस्सा है।

इस घोषणा के बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने ट्रंप के इस फैसले पर रोक लगाने के लिए संघीय अदालत का रुख किया था और इस आदेश को रोकने के लिए संघीय न्यायाधीश के सामने कानूनी चुनौती दायर की थी।

हार्वर्ड ने क्या कहा?

अपनी कानूनी चुनौती में हार्वर्ड ने व्हाइट हाउस द्वारा अपनी मांगों को अस्वीकार करने के लिए इसे अवैध प्रतिशोध कहा गया था। गुरुवार को दायर एक संशोधित मुकदमे में हार्वर्ड ने कहा कि राष्ट्रपति पिछले न्यायालय के आदेश को दरकिनार करने का प्रयास कर रहे थे।

'समय आ गया है बड़ा बम फोड़ने का...', मस्क और ट्रंप के बीच नया वॉर शुरू; क्या है 'एपस्टीन फाइल' जिसपर छिड़ा विवाद?