विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

California Shooting: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भीषण गोलीबारी, 4 की मौत और 10 घायल

Published: Sun, 30 Nov 2025 10:23 AM (IST)

California Shooting: अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्टॉकटन के एक बैंक्वेट हॉल में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस ...और पढ़ें

कैलिफोर्निया में गोलीबारी। फोटो- X

कैलिफोर्निया में गोलीबारी। फोटो- X

HighLights

  1. कैलिफ़ोर्निया के स्टॉकटन में गोलीबारी

  2. बैंक्वेट हॉल में अंधाधुंध फायरिंग

  3. 4 की मौत, 10 घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भयंकर गोलीबारी (California Shooting) की घटना से सनसनी फैल गई है। स्टॉकटन के बैंक्वेट हॉल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में कई लोगों की जान चली गई। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, गोली लगने के कारण 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सैन जोकिन काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता हीथर ब्रेंट ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग में महिलाओं और बच्चों को भी गोली लगी है। शुरुआती जांच में यह एक सोची-समझी साजिश लग रही है। यह फायरिंग बैंक्वेट हॉल में हुई है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, स्टॉकटन के बैंक्वेट हॉल में एक पारिवारिक समारोह चल रहा था। इस समारोह में शिरकत करने के लिए भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा था। तभी शाम को लगभग 6 बजे एक व्यक्ति बंदूक लेकर बैंक्वेट हॉल में घुसा और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।

(समाचार एजेंसी पीटीआई और एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'इमरान खान जिंदा हैं,' PTI सांसद का दावा- पूर्व PM की लोकप्रियता से डरी पाकिस्तान सरकार