US: शिकागो में लूट का विरोध करने पर डकैतों ने मारी भारतीय युवक को गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम
US मृतक नंदेपू और 22 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति रविवार शाम करीब 655 बजे एक पार्किंग स्थल के पास थे। तभी एक गाड़ी वहां आई और उसमें सवार बंदूकधारी डकैतों ने उन्हें पकड़ लिया। जब उन्होंने विरोध कया तो डकैतों ने उन्हें गली मार दी।

न्यूयॉर्क, एजेंसी। Indian killed in US shooting: अमेरिका के शिकागो में डकैतों की गोली से घायल 23 वर्षीय भारतीय युवक की मौत हो गई। मीडिया में आई एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। शिकागो पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि देवशीष नंदेपू को रविवार रात साउथ साइड के प्रिंसटन पार्क में डकैतों ने गोली मार दी थी।
23 वर्षीय भारतीय युवक की हुई मौत
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 23 वर्षीय भारतीय युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओक लॉन के क्राइस्ट मेडिकल सेंटर में सोमवार सुबह 4 बजे के बाद नंदेपू की मौत हो गई। घटना के दौरान उन्हें बगल में गोली मारी गई थी और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था।
रविवार शाम को पार्किंग स्थल के पास मारी गोली
दरअसल, मृतक नंदेपू और 22 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति रविवार शाम करीब 6:55 बजे एक पार्किंग स्थल के पास थे। तभी एक गाड़ी वहां आई और उसमें सवार बंदूकधारी डकैतों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान उन्होंने मृतक और अन्य से कीमती सामान लुटने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें- Gun Firing In USA: एक के बाद एक लगातार हुई गोलीबारी की घटनाओं से दहला अमेरिका, 2 छात्रों समेत 11 की मौत
डकैती का विरोध करने पर युवक को मारी गोली
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नंदेपु और उसके दोस्त ने डकैतों का विरध किया तो उन्होंने उन दोनों को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि युवक के सीने में चोट लगी थी और उसे यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां एक भारतीय युवक ने दम तोड़ दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।