Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    United Airlines Tyre: सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरते ही गिरा विमान का टायर, बाल-बाल बचे 235 यात्री

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 06:24 PM (IST)

    अमेरिका में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के साथ ही यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान का एक टायर नीचे गिर गया। विमान ने जापान के ओसाका जाने के लिए उड़ान भरी थी। यह टायर एयरपोर्ट के कार पार्किंग वाले इलाके में जा गिरा। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान में 235 यात्री सवार थे।

    Hero Image
    सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरते ही विमान का टायर गिरा। (फाइल फोटो)

    आईएएनएस, सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के साथ ही यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान का एक टायर नीचे गिर गया। विमान ने जापान के ओसाका जाने के लिए उड़ान भरी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह टायर एयरपोर्ट के कार पार्किंग वाले इलाके में जा गिरा। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान में 235 यात्री सवार थे। इसके अलावा 10 फ्लाइट अटेंडेंट और चार पायलट भी मौजूद थे।

    फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया

    कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि बोइंग 777-200 के उड़ान भरने के बाद एक टायर गिर गया। इसकी जानकारी होते ही तुरंत लॉस एंजलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर इसे डायवर्ट कर दिया गया, जहां इसे सुरक्षित उतार लिया गया।

    कंपनी ने दूसरे एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की

    कंपनी की ओर से आनन-फानन में दूसरे एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की गई, जिससे सभी यात्रियों को गुरुवार शाम को ओसाका रवाना किया गया। यूनाइटेड एयरलाइंस ने जानकारी दी है कि 777-200 के दो मुख्य लैंडिंग गियर स्ट्रट्स में से प्रत्येक पर छह टायर हैं। विमान को लापता या क्षतिग्रस्त टायरों के साथ सुरक्षित रूप से उतरने के लिए डिजाइन किया गया है।

    घटना की जांच करेगा संघीय उड्डयन प्रशासन

    संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने बयान में कहा है कि वह इस घटना की जांच करेगा। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले एक विमान के उड़ान भरते ही उसकी खिड़की निकल गई थी। हालांकि, उस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

    ये भी पढ़ें: 'भारत पड़ोसियों की खाद्य सुरक्षा का भी रखता है ध्यान' IWF अध्यक्ष अरविंद कुमार ने नीली क्रांति योजना पर दिया जोर