विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूएन प्रमुख गुटेरस ने की संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की वकालत, बोले- कुछ बदलाव हमारे लिए कष्टदायक होंगे

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 13 May 2025 11:30 PM (IST)

यूएन प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र ढांचे को पुनर्गठित करने के लिए व्यापक सुधार योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया जिसमें लागत ...और पढ़ें

यूएन प्रमुख गुटेरस ने की संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की वकालत (फोटो- एक्स)
यूएन प्रमुख गुटेरस ने की संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की वकालत (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. यूएन महासचिव ने सुधारों को लेकर एक खाका भी प्रस्तुत किया
  2. गुटेरस बोले कि कुछ बदलाव संयुक्त राष्ट्र परिवार के लिए कष्टदायक होंगे

एएनआई, न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इस वैश्विक निकाय की प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए व्यापक संरचनात्मक सुधारों की वकालत की है। उन्होंने यूएन में सुधारों को लेकर एक खाका भी प्रस्तुत किया है।

गुटेरस ने व्यापक सुधार योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया

यूएन प्रमुख ने संयुक्त राष्ट्र ढांचे को पुनर्गठित करने के लिए व्यापक सुधार योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया, जिसमें लागत में कटौती, उच्च लागत वाले कार्यस्थलों से सेवाओं का स्थानांतरण, सूचना प्रौद्योगिकी एवं समर्थन सेवाओं का केंद्रीकरण और डिजिटल प्लेटफार्मों का विस्तार शामिल है।

कुछ बदलाव संयुक्त राष्ट्र परिवार के लिए कष्टदायक होंगे- गुटेरस

उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ बदलाव संयुक्त राष्ट्र परिवार के लिए कष्टदायक होंगे। सोमवार को न्यूयार्क में यूएन80 पहल पर ब्रीफिंग में गुटेरस ने कहा कि जैसा कि मैंने 11 मार्च के अपने पत्र में संकेत दिया था कि यूएन80 पहल तीन प्रमुख कार्यप्रवाहों के इर्द-गिर्द है।

पहला, हम वर्तमान व्यवस्थाओं के तहत दक्षताओं और सुधारों की तेजी से पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। दूसरा, हम सदस्य देशों द्वारा हमें दिए गए सभी सुझावों के कार्यान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं। तीसरा, हम संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में संरचनात्मक परिवर्तनों की आवश्यकता पर विचार कर रहे हैं।

शांति मिशन के लिए वित्तीय योगदान देने की अपील

यूएन महासचिव गुटेरस ने मंगलवार को सदस्य देशों से कहा कि इस वैश्विक निकाय का शांति अभियान केवल उतना ही मजबूत है, जितनी सदस्य देश इसके प्रति प्रतिबद्धता रखते हैं।

उन्होंने देशों से अपने-अपने वित्तीय योगदान का भुगतान करने की अपील की है। यूएन के नेतृत्व में इस समय में कांगो, दक्षिण सूडान, लेबनान और साइप्रस समेत 11 देशों में शांति अभियान चलाए जा रहे हैं।