Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    COP-27: 'जलवायु अराजकता' को लेकर UN प्रमुख ने दुनिया को किया सचेत

    By Jagran NewsEdited By: Tilakraj
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 02:49 PM (IST)

    यूएन प्रमुख ने कहा कि मिस्त्र में विकसित देशों व विकासशील देशों के बीच ऐतिहासिक समझौते की जरूरत। छह नवंबर से मिस्त्र के शर्म-अल-शेख में शुरू होने जा रहे अतंरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन (सीओपी27) में गैस उत्सर्जन कटौती के लिए एक मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति दर्शानी चाहिए।

    Hero Image
    संयुक्त राष्ट्र महासचिव संयुक्त राष्ट्र महासभा का 27वां वार्षिक सम्मेलन

    संयुक्त राष्ट्र, एपी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि दुनिया जलवायु अराजकता की ओर बढ़ रही है। उन्होंने गुरुवार को विश्व के नेताओं से मिस्त्र में शुरू होने जा रहे जलवायु सम्मेलन में गैस उत्सर्जन कटौती पर प्रतिबद्धता दिखाते हुए पर्यवरण सुधार में मदद का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने विकसित देशों से कहा कि उन्हें अपनी फंडिंग का वादा पूरा कर विकासशील देशों की नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने में सहायता करनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैस उत्सर्जन कटौती के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव संयुक्त राष्ट्र महासभा के 27वें वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा, 'हमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए एक दूसरे के साथ विश्वास बढ़ाकर आगे बढ़ना चाहिए। गुटेरस ने कहा कि छह नवंबर से मिस्त्र के शर्म-अल-शेख में शुरू होने जा रहे अतंरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन (सीओपी27) में गैस उत्सर्जन कटौती के लिए एक मजबूत राजनीतिक इच्छा शक्ति दर्शानी चाहिए। इस अवसर पर धनी विकसित देशों व विकासशील देशों के बीच ऐतिहासिक समझौते की जरूरत है।

    आतंकियों का समर्थन करने वाले देशों को सुरक्षा परिषद से बाहर करें: भारत

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के खुले बहस में भाग लेते हुए भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि जो देश सुरक्षा परिषद में आतंकियों के पक्ष में खड़े हो उन पर प्रतिबंधों को लेकर बचाव करते हैं, हमें उनके विरुद्ध एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने ऐसे देशों को सुरक्षा परिषद से निकालने का आह्वान किया। विदेश सचिव ने यह टिप्पणी चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना की।

    मालूम हो कि चीन पाकिस्तान स्थित आतंकियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर लगातार वीटो का इस्तेमाल करता रहा है। भारत के स्थायी आयोग ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि इस दौरान विदेश सचिव क्वात्रा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से मिलकर गंभीर विषयों पर चर्चा की।

    इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश पीएम सुनक ने अपने फैसले पर लिया यू-टर्न, कहा- जलवायु शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल