चीन को सैन्य दस्तावेज देने के आरोप में दो अमेरिकी नौ सैनिक गिरफ्तार, एक साल तक खुफिया जानकारी करते रहे लीक
US Navy अमेरिकी नौसेना के दो नाविकों को चीन को संवेदनशील सैन्य जानकारी प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस जानकारी में युद्ध अभ्यास नौसेना संचालन और महत्वपूर्ण तकनीकी सामग्री का विवरण शामिल है। बता दें कि कैलिफोर्निया में रहने वाले दोनों नौ सैनिकों पर चीन को संवेदनशील खुफिया जानकारी प्रदान करने का आरोप लगाया गया है।

सैन डिएगो, एपी। अमेरिकी नौसेना के दो नाविकों को चीन को संवेदनशील सैन्य जानकारी प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस जानकारी में युद्ध अभ्यास, नौसेना संचालन और महत्वपूर्ण तकनीकी सामग्री का विवरण शामिल है।
दो नौ सैनिक गिरफ्तार
बता दें कि कैलिफोर्निया में रहने वाले दोनों नौ सैनिकों पर चीन को संवेदनशील खुफिया जानकारी प्रदान करने का आरोप लगाया गया है। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या दोनों को इसके बदले चीनी खुफिया अधिकारी द्वारा भुगतान किया गया है या नहीं।
अमेरिकी अधिकारी ने चिंता की व्यक्त
अमेरिकी अधिकारियों ने चीनी सरकार द्वारा उत्पन्न जासूसी के खतरे के बारे में चिंता व्यक्त की है। हाल के वर्षों में बीजिंग के खुफिया संचालकों के खिलाफ आपराधिक मामले सामने आए हैं, जिन्होंने अवैध हैकिंग सहित संवेदनशील सरकारी और वाणिज्यिक जानकारी चुराई है।
चीनी कदम की निंदा
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ये मामले अमेरिकी सैन्य अभियानों की जानकारी हासिल करने की कोशिश में चीन की बेशर्मी का उदाहरण है। कैलिफोर्निया के दक्षिणी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी रैंडी ग्रॉसमैन ने कहा कि इन प्रतिवादियों द्वारा किए गए कथित अपराधों के माध्यम से संवेदनशील सैन्य जानकारी चीन के हाथों में चली गई।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, 22 वर्षीय नौ सैनिक जिनचाओ वेई को बुधवार को चीनी अधिकारियों को राष्ट्रीय रक्षा जानकारी भेजने की साजिश से जुड़े जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
एक साल से भेज रहा था जानकारी
अभियोजकों ने कहा कि चीन में पैदा हुए वेई से एक चीनी खुफिया अधिकारी ने संपर्क किया था, जब वह एक अमेरिकी नागरिक बनने के लिए आवेदन कर रहे थे। आरोपी ने एक वर्ष तक कई बार खुफिया जानकारी भेजता रहा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।