चेहरे पर खून और हाथ में लाल ब्रा... ट्रंप ने शेयर की जेनसन हुआंग की AI से बनी तस्वीर
एनवीडिया के सीईओ के रूप में जेनसन हुआंग की दोबारा नियुक्ति पर ट्रंप ने एक AI-जनरेटेड तस्वीर साझा की है। ट्रंप ने हुआंग की वापसी का समर्थन किया और विवादों के बावजूद उन्हें देशभक्त बताया।

ट्रंप ने शेयर की जेनसन हुआंग की AI तस्वीर (फोटो- @TrumpTruthOnX)
HighLights
ट्रंप ने एनवीडिया सीईओ जेनसन हुआंग की वापसी पर AI तस्वीर साझा की।
तस्वीर में हुआंग खून और लाल ब्रा के साथ दिखाए गए।
ट्रंप ने हुआंग को देशभक्त कहा, विवादों को सकारात्मक बताया।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। एनवीडिया द्वारा जेनसन हुआंग को सर्वसम्मति से दोबारा सीईओ नियुक्त किए जाने के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बेहद अनोखे अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक AI-जनरेटेड तस्वीर साझा की है, जिसमें हुआंग के चेहरे पर खून लगा है और उनके हाथ में एक लाल ब्रा नजर आ रही है। तस्वीर में हुआंग सीक्रेट सर्विस एजेंटों से घिरे हुए हैं और उनके हाथ में लाल ब्रा है।
सोमवार को ट्रंप के ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट की गई यह तस्वीर जुलाई 2024 के उस मशहूर दृश्य की याद दिलाती है, जब पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमले में बाल-बाल बचने के बाद ट्रंप ने हवा में अपनी मुट्ठी लहराई थी।
इस तस्वीर में हुआंग के पीछे एनवीडिया का झंडा भी नजर आ रहा है। इसके जरिए निजी विवादों के बाद हुई हुआंग की वापसी को ट्रंप की अपनी राजनीतिक कमबैक की तरह पेश करने की कोशिश की गई है।
ट्रंप ने की थी हुआंग के वापसी की मांग
उल्लेखनीय है कि ट्रंप सार्वजनिक रूप से हुआंग की बहाली की वकालत कर रहे थे। उन्होंने एनवीडिया को हुआंग की वापसी के लिए बधाई दी। ट्रुथ सोशल पर एक अलग पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि कंपनी के बोर्ड ने बिल्कुल सही और उचित निर्णय लिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार के पास ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा है।
ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने पुष्टि की है कि सरकार के पास ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिससे यह पता चले कि उन्होंने कोई गैर-कानूनी काम किया है।' उन्होंने हुआंग को महान देशभक्त और राष्ट्रीय धरोहर करार दिया। साथ ही, एनवीडिया से आग्रह किया कि वह अमेरिकी निर्यात नियंत्रणों के अनुपालन को लेकर अपनी आंतरिक जांच जारी रखे।
जेनसन हुआंग की एनवीडिया में बहाली ऐसे समय में हुई है जब उनके कई अफेयर की खबरें सामने आई थीं, जिनमें से एक मामला ऐसी महिला के साथ जुड़ा है, जिस पर चीनी जासूस होने का आरोप है।
सीईओ के लिए यह पूरा विवाद सकारात्मक
सोमवार को CNBC को दिए एक साक्षात्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह पूरा विवाद एनवीडिया के सीईओ के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। ट्रंप ने कहा, 'दोस्तों, सेक्स से चीजें बिकती हैं।' उन्होंने तर्क दिया कि इस प्रकरण से हुआंग की छवि खराब नहीं होगी, बल्कि लोग उस कठिन दौर का सम्मान करेंगे, जिससे वह गुजरे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।