Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप के 'राइट हैंड' और FBI चीफ काश पटेल का गुजरात से है गहरा नाता, व्हाइट हाउस ने बॉलीवुड अंदाज में किया स्वागत

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 09:34 AM (IST)

    भारतीय मूल के काश पटेल को डोनाल्ड ट्रंप ने FBI का नया चीफ नियुक्त किया है। काश पटेल 44 साल के हैं और वो नौवें व्यक्ति बने हैं जो FBI का नेतृत्व करेंगे। काश पटेल का परिवार गुजरात के आणंद जिले से ताल्लुक रखता है और 70-80 साल पहले भारत छोड़कर उनका परिवार युगांडा चला गया था। फिर कनाडा और फिर अमेरिका में जाकर बस गया था।

    Hero Image
    अमेरिका एफबीआई चीफ काश पटेल (फाइल फोटो)

    पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संघीय जांच एजेंसी (FBI) का निदेशक नियुक्त कर दिया है। भारतीय मूल के काश पटेल (Kash Patel) ने एफबीआई के निदेशक का पद संभाल लिया है। काश पटेल ने भगवत गीता पर हाथ रखकर अपने पद की शपथ ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाशिंगटन डीसी स्थित आइजनहावर एग्जीक्यूटिव ऑफिस बिल्ड़िंग में इस समारोह का आयोजन किया गया और इस दौरान अमेरिकी ऑटर्नी जनरल पैम बॉन्डी ने काश पटेल को शपथ दिलाई है। वह एफबीआई का नेतृत्व करने वाले नौवें व्यक्ति बन गए हैं।

    क्या है गुजरात से काश पटेल का कनेक्शन?

    काश पटेल का परिवार मूल रूप से गुजरात के आणंद जिले के भद्रन गांव से तल्लुक रखता है। करीब 70-80 साल पहले काश पटेल का परिवार गुजरात छोड़कर युगांडा (Yuganda) चला गया था। हालांकि, 1970 में युगांडा के तानाशाग ईदी अमीन द्वारा भारतीयों को निष्कासित करने पर काश पटेल का परिवार वापस भारत आ गया था।

    युगांड से सिर्फ कुछ ही समय के लिए काश पटेल का परिवार भारत आया था, इसके बाद वो लोग कनाडा गए फिर वहं से अमेरिका चले गए। काश पटेल का जन्म साल 1980 में हुआ था और वो पाटिदार समुदाय से हैं।

    पाटिदार समाज ने दी जानकारी

    पाटीदार समुदाय से जुड़े लोगों ने कहा कि अफ्रीका जाने के बाद उन्होंने भद्रन का अपना पुश्तैनी मकान बेच दिया था। आणंद स्थित समुदाय का संगठन छग पाटीदार मंडल अपने सदस्यों की वंशावली रखता है। संगठन के सचिव राजेश पटेल ने कहा कि हमारे रिकार्ड के अनुसार परिवार भद्रन गांव के मोती खड़की इलाके में रहता था।

    न्यूयार्क में स्कूली शिक्षा और वर्जीनिया में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद पटेल फ्लोरिडा चले गए। वह आइस हॉकी के प्रशंसक हैं और छह साल की उम्र से ही यह खेल खेल रहे हैं।

    पटेल का बॉलीवुड अंदाज में हुआ स्वागत

    काश पटेल के एफबीआइ निदेशक बनने का बॉलीवुड अंदाज में स्वागत किया गया। पूर्व व्हाइट हाउस डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्कैविनो ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभिनीत फिल्म बाजीराव मसतानी के गाने मल्हारी का एडिटेड वीडियो एक्स पर पोस्ट किया।

    इसमें पटेल का चेहरा रणवीर के चेहरे पर लगाया गया। इसमें वे नाचते नजर आ रहे हैं। बता दें, काश पटेल ने क्रिस्टोफर रे की जगह ली है। पटेल ने पद संभालने के बाद कहा कि अमेरिका के दुश्मन दुनिया में कहीं भी छिपे हों, हम उन्हें खोज निकालेंगे।

    भारतवंशी काश पटेल बने FBI प्रमुख, भगवद गीता पर हाथ रखकर ली शपथ