'हर महीने एक युद्ध कराया खत्म, अब तो नोबल दे दो', Nobel Prize के लिए बेकरार डोनाल्ड ट्रंप
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की वकालत की है। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया भर के कई संघर्षों को समाप्त किया है। लेविट के अनुसार ट्रंप ने अपने कार्यकाल में कई शांति समझौतों में मध्यस्थता की है। ट्रंप पहले भी भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का दावा कर चुके हैं।

पीटीआई, न्यूयॉर्क। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया भर में कई संघर्षों को समाप्त कराया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच का संघर्ष भी शामिल है।
भारत-पाकिस्तान युद्ध पर दावा करते रहे हैं ट्रंप
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को लेकर ट्रंप ने कई मौकों पर अपना दावा दोहराया है कि उन्होंने तनाव को सुलझाने में मदद की।
इन देशों के बीच युद्ध समाप्त कराने का लिया क्रेडिट
व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग में गुरुवार को लेविट ने कहा कि ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया, इजरायल और ईरान, रवांडा और लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो, भारत और पाकिस्तान, सर्बिया और कोसोवो और मिस्त्र और इथियोपिया के बीच संघर्षों को समाप्त कराया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने छह महीने के कार्यकाल के दौरान औसतन प्रति माह लगभग एक शांति समझौता या युद्धविराम की मध्यस्थता की है। यह समय है कि राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।
30 बार भारत पाकिस्तान युद्ध रोकने का दावा कर चुके हैं ट्रंप
गौरतलब है कि ट्रंप ने लगभग 30 बार यह दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को सुलझाने में मदद की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सप्ताह संसद में कहा कि किसी भी देश के नेता ने भारत से आपरेशन ¨सदूर को रोकने के लिए नहीं कहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।