विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मस्क के साथ संबंध सुधारने की कोई इच्छा नहीं', ट्रंप ने Tesla के CEO को दी खुली धमकी

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 09 Jun 2025 04:24 AM (GMT+05:30)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क के साथ संबंध सुधारने की इच्छा नहीं जताई है। उन्होंने मस्क को चेतावनी दी ...और पढ़ें

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ संबंध सुधारने की कोई इच्छा नहीं: डोनाल्ड ट्रंप।(फाइल फोटो)
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ संबंध सुधारने की कोई इच्छा नहीं: डोनाल्ड ट्रंप।(फाइल फोटो)

एपी, न्यूयार्क। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनकी अमेरिकी अरबपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ संबंध सुधारने की कोई इच्छा नहीं है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मस्क उन उम्मीदवारों को वित्तपोषित करते हैं जो उन रिपब्लिकनों के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं जिन्होंने राष्ट्रपति के घरेलू नीति बिल के पक्ष में मतदान किया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों के बीच जबरदस्त तलवारें खीची थीं। दोनों ने एक-दूसरे पर वार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। एक कार्यक्रम में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनके पास मस्क से बात करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा- ''मैंने कभी भी मस्क के साथ अपने संबंधों को लेकर कोई चिंता नहीं की। मुझे उनकी गतिविधियों से कोई फर्क नहीं पड़ता।''

मस्क ने कुछ पोस्ट किए डिलीट

वैसे पर्दे के पीछे, दोनों के करीबी लोग सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं। मस्क ने ट्रंप के खिलाफ किए कुछ कड़े पोस्ट इंटरनेट मीडिया से हटा दिए हैं जबकि ट्रंप ने भी मस्क की और आलोचना करने में संयम बरता है। ट्रंप के सलाहकार मानते हैं कि यदि दोनों में समझौता हो भी जाता है तो यह रिश्ता पहले जैसा नहीं होगा। 

यह भी पढ़ें: Trump vs Musk: एक-दूसरे को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क? आखिर किसका पलड़ा है भारी