विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Trump Iftar Party: व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर मचा बवाल, गेस्ट लिस्ट देखकर भड़के अमेरिकी मुस्लिम

Published: Fri, 28 Mar 2025 10:23 AM (IST)Updated: Fri, 28 Mar 2025 10:26 AM (IST)

Trump Iftar Party अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में पहली इफ्तार पार्टी की मेजबानी की। हालांकि ...और पढ़ें

Trump Iftar Party: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इफ्तार पार्टी की मेजबानी की।(फोटो सोर्स: एपी)
Trump Iftar Party: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इफ्तार पार्टी की मेजबानी की।(फोटो सोर्स: एपी)

HighLights

  1. अमेरिकी मुस्लिम सांसदों को इफ्तार पार्टी में न्योता नहीं दिया गया।
  2. मुस्लिम देशों के विदेशी राजदूतों को इफ्तार डिनर में शामिल किया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रमजान के पवित्र महीने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने व्हाइट हाउस में पहली इफ्तार पार्टी (Trump Iftar Party) की मेजबानी की। हालांकि, ट्रंप की यह इफ्तार पार्टी विवादों में घिर चुकी है। अमेरिकी मुस्लिम सांसद इस इफ्तार पार्टी से नाराज हैं।

मुस्लिम सांसदों को नहीं भेजा गया न्योता

दरअसल, इफ्तार पार्टी में अमेरिकी मुस्लिम सांसदों और समुदाय से जुड़े नेताओं को न्योता नहीं दिया गया, इसकी जगह मुस्लिम देशों के विदेशी राजदूतों को इफ्तार डिनर में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। बता दें कि व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी आयोजित करने की दो दशक पुरानी परंपरा है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इफ्तार डिनर की मेजबानी करते हुए कहा,"मैं आप सभी का व्हाइट हाउस के इफ्तार डिनर में स्वागत करता हूं। हम इस्लाम के पवित्र महीने रमजान का जश्न मना रहे हैं। यह बहुत बेहतरीन महीना है। दुनियाभर के मुस्लिमों को रमजान मुबारक। हम दुनिया के बेहतरीन धर्मों में से एक धर्म का सम्मान करते हैं।

मुस्लिम नेताओं ने व्हाइट हाउस के बाहर किया विरोध

व्हाइट हाउस के बाहर कई मुस्लिम सिविल राइट्स ग्रुप ने इस मामले पर विरोध जताते हुए प्रोटेस्ट किया। Not Trump's Iftar नाम से मुस्लिम नेताओं ने ट्रंप के इस इफ्तार पार्टी का विरोध किया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह डोनाल्ड ट्रंप का एक तरह का पाखंड है। वह एक तरफ देश में मुस्लिमों के प्रवेश पर बैन लगाते हैं तो दूसरी तरफ इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं।