विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप ने एलन मस्क को सौंपा नया काम, अमीर अप्रवासियों की लगने वाली है लॉटरी; जानिए क्या है Gold Card और इसकी खासियत

Published: Thu, 17 Apr 2025 11:56 AM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अरबपति सहयोगी और अपने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) को एक नया काम सौंपा ...और पढ़ें

ट्रंप ने एलन मस्क को सौंपा गोल्डन कार्ड से जुड़ा काम (फोटो-सोशल मीडिया)
ट्रंप ने एलन मस्क को सौंपा गोल्डन कार्ड से जुड़ा काम (फोटो-सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार में कटौती करने वाले टास्क फोर्स में एलन मस्क का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अरबपति सहयोगी और अपने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) को एक नया काम सौंपा है। अमीर अप्रवासियों को 'गोल्ड कार्ड' बेचने के लिए एक सिस्टम बनाना। 

रिपोर्ट के अनुसार, मस्क की टीम से जुड़े इंजीनियर 5 मिलियन डॉलर की कीमत वाले 'विशेष आव्रजन वीजा' के लिए एक वेबसाइट और आवेदन प्रक्रिया बनाने पर काम कर रहे हैं।

कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेगी DOGE

रिपोर्ट में कहा गया है कि DOGE टीम वीजा पोर्टल बनाने के लिए स्टेट डिपार्टमेंट, होमलैंड सिक्योरिटी विभाग और यूनाइटेड स्टेट्स सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

क्या है गोल्ड कार्ड की खासियत?

  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने फरवरी के अंत में बहुत हाई लेवल के लोगों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिकता के लिए नया रास्ता तलाशा और इसे 'गोल्ड कार्ड' कहा।
  • हालांकि, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति या उनकी टीम ने इस बारे में बहुत कम डिटेल दिए कि कौन इस कार्यक्रम के लिए योग्य होगा।
  • ट्रम्प प्रशासन ने कहा कि 'गोल्ड कार्ड' मौजूदा EB-5 वीजा कार्यक्रम की जगह लेगा, जो अमेरिकी व्यवसायों में $800,000 या $1.05 मिलियन का निवेश करने के इच्छुक विदेशी नागरिकों को स्थायी निवास प्रदान करता है, जिससे अमेरिकी मजदूरों के लिए कम से कम 10 नौकरियां पैदा होती हैं।

एक दिन में बेचे 1000 गोल्ड कार्ड वीजा

इस कार्यक्रम ने पिछले साल संघीय सरकार के लिए लगभग 4 बिलियन जुटाए। पिछले महीने ट्रंप के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने एक पॉडकास्ट पर कहा था कि उन्होंने 1,000 वीजा बेचे हैं, हालांकि, उस समय वित्तीय लेनदेन का कोई सबूत नहीं दिखाया गया था।

लूटनिक ने यह भी बताया कि मस्क सॉफ्टवेयर बना रहे हैं और कार्यक्रम का लॉन्च दो सप्ताह में किया जाएगा। इसलिए अगर आपके पास गोल्ड कार्ड है - जो पहले ग्रीन कार्ड हुआ करता था - तो आप अमेरिका के स्थायी निवासी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।