Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Donald Trump की 'टीम 10': कोई आर्मी से तो कोई न्यूज एंकर; दो महिलाओं को सौंपी गई खास जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 11:24 AM (IST)

    ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद दुनिया की नजर उनकी कैबिनेट पर है। उनकी टीम में कई नामी गिरामी हस्तियां शामिल हैं। ट्रंप के इन 10 सिपहसालार को अगल-अलग काम बांट दिए गए हैं। ट्रंप कैबिनेट दौलत के मामले में इतिहास की सबसे अमीर कैबिनेट है। इसमें अरबपति और करोड़पति भी हैं। ये 10 लोग या इनके जीवनसाथी अरबपति हैं।

    Hero Image
    डोनाल्ड ट्रंप कैबिनेट में कई खास हस्तियों को जगह मिली है। (फोटो: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने धड़ाधड़ कई अहम फैसले लिए। वहीं, राष्ट्रपति बनने से पहले ही उन्होंने 10 खास लोगों की एक स्पेशल टीम तैयार कर ली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप के इन 10 सिपहसालार को अलग-अलग काम बांट दिए गए हैं। अमेरिका का भविष्य कैसा होगा, वो इसी टीम के फैसलों पर निर्भर करेगा। आइए पढ़ें ट्रंप ने किस व्यक्ति को क्या जिम्मेदारी दी है।

    क्रिस्टी नोएम

    गृह सुरक्षा मंत्री की भूमिका निभाने वालीं क्रिस्टी चार बार कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की सदस्य रह चुकी हैं। साल 2018 में वो साउथ डकोटा की गवर्नर बनीं। कोरोना काल में उन्होंने मास्क लगाने की अनिवार्यता और लॉकडाउन का विरोध किया था।

    पीट हेगसेथ

    यूएस आर्मी में मेजर रहे और फॉक्स न्यूज में बतौर एंकर काम कर चुके पीट को ट्रंप ने देश का रक्षा मंत्री बनाया है। वो अब पेंटागन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

    एलन मस्क

    दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति को ट्रंप ने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट इफिशिएंसी की जिम्मेदारी दी है। देश में नई तकनीकियों को अपनाने में मस्क, ट्रंप प्रशासन की मदद करने वाले हैं।

    माइकल वाल्ज

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी संभालने वाले वाल्ज एक सैन्य अधिकारी रह चुके हैं। उन्हें चीन का आलोचक माना जाता है। उनका मानना है कि प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका को दुश्मनों, यानी चीन को चुनौती देने के लिए अधिक तैयारी करनी चाहिए।

    हावर्ड लुटनिक

    वाणिज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाले हावर्ड एक अरबपति हैं। वो ट्रंप की टैरिफ योजना के प्रमुख समर्थक हैं। क्रिप्टोकरेंसी के भी काफी शौकीन हैं। कुछ दिनों पहले लुटनिक ने कहा था कि बिटकॉइन सोने की तरह है और दुनिया भर में इसका मुक्त व्यापार होना चाहिए। बता दें कि बिटकॉइन सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी है।

    मार्को रुबियो

    चीन के कट्टर आलोचकों में से एक मार्को पेशे से वकील हैं। उन्होंने चीन को झूठा, धोखेबाज और चोर करार दिया। इसके साथ ही साइबर अपराधों और जासूसी के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में मार्को एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

    तुलसी गबार्ड

    राष्ट्रीय खुफिया विभाग की जिम्मेदारी संभालने तुलसी, एक सैन्य अधिकारी रह चुकीं हैं। वो इराक और कुवैत में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अमेरिका में हिंदुओं के मुद्दों को मुखरता से उठाया है। तुलसी गबार्ड खुद को हिन्दू बताती हैं, लेकिन वो भारतीय मूल की नहीं हैं। उनकी मां कैरल ने हिन्दू धर्म अपना लिया जबकि उनके पिता रोमन कैथोलिक ईसाई थे। हिन्दू धर्म के प्रभाव के कारण ही कैरल ने अपने बच्चों के हिन्दू नाम रखे।

    काश पटेल

    डोनाल्ड ट्रंप ने काश पटेल को FBI का डायरेक्टर बनाया है। काश पटेल ट्रंप के एक वफादार समर्थक माने जाते हैं और उन्होंने उनके पहले कार्यकाल में भी अहम भूमिका निभाई थी।

    टॉम होमन

    आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी के प्रमुख बनाए गए टॉम ट्रंप के पहले कार्यकाल में इमिग्रेशन एंड कस्टम इन्फोर्समेंट विभाग में कार्यकारी निदेशक का जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मैक्सिको बॉर्डर को सील करने और इलीगल इमिग्रेंट को अमेरिका से बाहर निकालने में टॉम होमन एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

    रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर

    स्वास्थ्य एवं मानव सेवा की जिम्मेदारी संभालने वाले कैनेडी लंबे समय तक एक वकील और पर्यावरणविद रहे हैं।

    ट्रंप कैबिनेट दौलत के मामले में इतिहास की सबसे अमीर कैबिनेट है। इसमें अरबपति और करोड़पति भी हैं। ये 10 लोग या इनके जीवनसाथी अरबपति हैं।

    Source:

    • व्हाइट हाउस (White House): https://www.whitehouse.gov/
    • व्हाइट हाउस की वेबसाइट से ली गई जानकारी : https://www.whitehouse.gov/administration/

    यह भी पढ़ें: Stock Market Crash: ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट