Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका के मिसौरी में भयंकर बवंडर से तबाही, 21 की मौत और लाखों लोग अंधेरे में रहने को हुए मजबूर

    By Agency Edited By: Prince Gourh
    Updated: Sat, 17 May 2025 04:10 PM (IST)

    अमेरिका के मिसौरी में भयानक तूफान ने जमकर तबाही मचाई है। बवंडर इतना भयानक था कि इमारतों की छतें भी उखड़ गई। फिलहाल कई लोग अभी भी इमारतों में फंसे हुए हैं जिनकी तलाश जारी है। तूफान की चपेट में आने से 21 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही (फाइल फोटो)

    एपी, सेंट लुईस। अमेरिका के मिसौरी में जोरदार तूफान आया था जिसकी चपेट में आकर 21 लोगों की मौत हो गई है। इस तूफान में कई लोग घायल भी हुए हैं। इमारतों में फंसे लोगों की अधिकारी तलाश कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तूफान से इमारतों की छतें उड़ी

    राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार सेंट लुईस के क्लेटन, मिसौरी में दोपहर 2:30 से 2:50 के बीच एक बवंडर आया था। इसने इमारतों की छतें उड़ा दीं। पेड़ और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचाया।

    सेंट लुईस की मेयर कैरा स्पेंसर ने कहा कि 5,000 से अधिक घर प्रभावित हुए। तूफान के दौरान बिजली चले जाने के कारण लगभग 1 लाख लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। यह वास्तव में बहुत विनाशकारी है।

    कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नुकसान वाले इलाकों में शुक्रवार को रात भर कर्फ्यू लगा दिया गया था। घायलों की संख्या के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं हुई।

    अस्पताल की प्रवक्ता के अनुसार, तूफान से प्रभावित 20 से 30 मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। हालांकि, अधिकांश को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। सेंट लुईस में बच्चों के अस्पताल में 15 मरीज भर्ती हुए हैं।

    पाकिस्तान पर मेहरबान अमेरिका, ट्रंप और PAK सेना प्रमुख मुनीर की सीक्रेट डील! जांच के घेरे में आया यह सौदा