Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tornado In US: अमेरिका में बवंडर ने बड़े पैमाने पर मचाई तबाही, कई राज्य बुरी तरह प्रभावित; अब तक 21 की मौत

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Sun, 02 Apr 2023 05:00 AM (IST)

    अमेरिका के दक्षिणी और मध्य पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को उठे एक बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। अरकंसास में कई घर और शॉपिंग सेंटर क्षतिग्रस्त हो गए और इलिनोइस में एक कंसर्ट के दौरान थिएटर की छत ध्वस्त हो गई। Photo- AP

    Hero Image
    अमेरिका में बवंडर ने बड़े पैमाने पर मचाई तबाही।

    वाशिंगटन, एपी। अमेरिका के दक्षिणी और मध्य पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को उठे एक बवंडर ने भारी तबाही मचाई है। अरकंसास में कई घर और शॉपिंग सेंटर क्षतिग्रस्त हो गए और इलिनोइस में एक कंसर्ट के दौरान थिएटर की छत ध्वस्त हो गई। बवंडर से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। इंडियाना में भी भारी नुकसान की खबर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई अमेरिकी राज्य बुरी तरह प्रभावित

    इंडियाना आपदा प्रबंधन निदेशक जिम पार्टले ने शनिवार को बताया कि सुलिवान काउंटी में तीन लोगों की मौत हो गई। बवंडर से घर क्षतिग्रस्त हो गए और सुलिवान में कई लोग लापता हैं। लिटिल राक क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो दर्जन लोग घायल हो गए।

    अरकंसास में कई लोगों की मौत

    उत्तर पूर्वी अरकंसास के व्यन इलाके में भी तबाही मची। अधिकारियों ने यहां दो लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। कई घर ध्वस्त हो गए और उसके मलबे में लोग फंस गए।अधिकारियों ने कहा कि इलिनोइस के बेलविडेरे में शुक्रवार रात अपोलो थिएटर की छत ध्वस्त हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए।

    बेलविडेरे अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने बताया कि घटना के समय कार्यक्रम स्थल पर 260 लोग मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner