Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    टॉड ब्लैंच को मिला राष्ट्रपति ट्रंप को बचाने का इनाम, कांग्रेस का कार्यवाहक लाइब्रेरियन किए गए नियुक्त

    Updated: Tue, 13 May 2025 06:00 AM (IST)

    US News अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल डिप्टी अटार्नी जनरल टाड ब्लैंच को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बचाने का इनाम मिला है। उनको कांग्रेस का कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार ब्लैंच ने 2024 के आपराधिक मुकदमे के दौरान ट्रंप का बचाव किया था।

    Hero Image
    ट्रंप को बचाने वाले टाड ब्लैंच कांग्रेस के कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त। (फोटो- रॉयटर्स)

    एपी, न्यूयॉर्क। डिप्टी अटार्नी जनरल टाड ब्लैंच को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बचाने का इनाम मिला है। उन्हें कांग्रेस का कार्यवाहक लाइब्रेरियन नियुक्त किया गया है। ब्लैंच ने 2024 के आपराधिक मुकदमे के दौरान ट्रंप का बचाव किया था।

    ब्लैंच को नियुक्त किए जाने की जानकारी सोमवार को न्याय विभाग ने दी। ब्लैंच अब कार्ला हेडन की जगह लेंगे, जो लंबे समय से लाइब्रेरियन थीं।

    पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस ने कुछ रूढ़िवादियों की आलोचना के बीच कार्ला को हटा दिया गया था। उन पर जागृत (वोक) एजेंडा को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया गया था।

    कार्ला को पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने किया था नियुक्त

    कार्ला को 2015 में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नामित किया था। टॉड ब्लैंच एक पूर्व संघीय अभियोजक हैं। उन्होंने बाइडन प्रशासन के दौरान न्याय विभाग द्वारा लाए गए दो बड़े मामलों में ट्रंप का बचाव किया था। वे न्यूयार्क के हश मनी केस में ट्रंप की बचाव टीम में एक प्रमुख व्यक्ति थे। इस केस में ट्रंप को 34 अपराधों का दोषी पाया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: क्या सीजफायर के लिए ट्रंप ने दी थी ट्रेड ना करने की धमकी? US राष्ट्रपति के बयान को भारत ने किया खारिज