न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, हादसे में तेलंगाना के युवक की मौत
तेलंगाना के नलगोंडा जिले के 25 वर्षीय साईतेजा ईरामल्ला की न्यूयॉर्क में सड़क हादसे में मौत हो गई।

नलगोंडा के साईतेजा ईरामल्ला की न्यूयॉर्क में दुखद मौत (फोटो- @sudhakarudumula)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के नलगोंडा जिले के रहने वाले 25 साल के एक युवक की न्यूयॉर्क में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। 18 नवंबर को युवक की कार एक हिरण से टकरा गई और फिर पीछे से आ रही एक कार्गो वैन ने उसे टक्कर मार दी।
रिपोर्ट के अनुसार, हादसे से ठीक एक हफ्ते पहले ही उसे नौकरी मिली थी। ईरामल्ला प्रसाद और श्रीकन्या के सबसे बड़े बेटे मुनुगोडे के रहने वाले साईतेजा ईरामल्ला पढाई के लिए अमेरिका गए थे और न्यूयॉर्क के यूटिका में रह रहे थे।
तेलंगाना तेलान्ग्नके युवक की न्यूयॉर्क में मौत
न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, हादसा 18 नवंबर को शाम करीब 6:34 बजे कैनाजोहारी में इंटरस्टेट 90 ईस्टबाउंड पर हुआ।
साईतेजा की गाड़ी एक हिरण से टकराकर सड़क के बीचों-बीच रुक गई। इसके बाद पूर्व की ओर जा रही एक कार्गो वैन ने रुकी हुई गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे दो अन्य गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं।
हिरण से टक्कर के बाद कार्गो वैन से हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि साईतेजा को गंभीर चोटें आईं और उन्हें सेंट मैरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आईं, जिसे एयरलिफ्ट करके अल्बानी मेडिकल सेंटर ले जाया गया; वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कार्गो वैन में सवार एक व्यक्ति को भी चोटें आईं और उसे सेंट मैरी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी चोटें जानलेवा नहीं बताई जा रही हैं। जांच के लिए एग्जिट 29 और 28 के बीच पूर्व की ओर जाने वाली सभी लेन बंद कर दी गई थीं, जिन्हें 19 नवंबर को लगभग 1:15 बजे फिर से खोल दिया गया। जांच अभी भी चल रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।