तेलंगाना के चेवेल्ला में आर्मी का ट्रक कंट्रोल खोकर पेड़ से टकराया, 8 जवान घायल
तेलंगाना के चेवेल्ला में शुक्रवार सुबह सेना का एक ट्रक पेड़ से टकरा गया, जिसमें आठ जवान घायल हो गए। ...और पढ़ें

HighLights
चेवेल्ला में सेना का ट्रक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त।
हादसे में आठ सेना के जवान मामूली घायल।
ड्राइवर क ट्रेनिंग के दौरान हुआ यह सड़क हादसा।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। शहर में शुक्रवार सुबह चेवेल्ला में सेना का ट्रक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में सेना के आठ जवान घायल हो गए। इसको लेकर अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
चेवेल्ला पुलिस के अनुसार, सेना का एक ट्रक 14 जवानों को लेकर सुबह करीब 6:30 बजे गोलकोंडा आर्मी कैंप से शाबाद के लिए निकला था।
ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे सेना के जवान
चेवेल्ला के एसीपी बी. किशन ने बताया कि ट्रक में सवार सेना के जवान ड्राइवर की ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे। अल्लावाड़ा इलाके में जब एक ट्रेनी ट्रक चला रहा था, तो ट्रक डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हो गया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में सेना के आठ जवानों को मामूली चोटें आईं। उन्हें गोलकोंडा के आर्मी अस्पताल ले जाया गया। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।