विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunita Williams Video: सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से प्रेस कॉन्फ्रेंस, वापसी में देरी पर क्या कहा?

Published: Sat, 14 Sep 2024 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2024 10:29 AM (IST)

Sunita Williams Video एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर के साथ सुनीता विलियस्म ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से बातचीत के ...और पढ़ें

Sunita Williams in space सुनीता ने दिए मीडिया के सवालों के जवाब।
Sunita Williams in space सुनीता ने दिए मीडिया के सवालों के जवाब।

HighLights

  1. स्पेस में फंसने पर सुनीता बोलीं- इस पेशे में यह चलता है।
  2. मीडिया से बातचीत के दौरान सुनीता ने US Election पर भी अपनी राय दी।

जागरण डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) को अंतरिक्ष में फंसे कई महीने हो चुके हैं और अब वो अगले साल धरती पर वापस लौटेंगी। इस बीच उन्होंने अपने साथी एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर के साथ पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए और अपने दिल की बात भी कही।

स्पेस में रहना पसंद

सुनीता (Sunita Williams in space) ने बातचीत के दौरान कहा कि मैं यहां फंसी और ऑर्बिट में कई महीने बिताना मुश्किल तो था, लेकिन मुझे स्पेस में रहना काफी पसंद है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं अपनी मां के साथ कीमती समय बिताना चाहती थी, लेकिन एक ही मिशन में दो अलग-अलग यान में रहकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि हम टेस्टर हैं और यही हमारा काम है।

इस पेशे में यह चलता है...

सुनीता विलियम्स ने आगे कहा कि हम स्टारलाइनर को पूरा करना चाहते थे, लेकिन आपको पेज बदलना ही होगा और अगले अवसर को तलाशना ही होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो एक साल तक स्पेस में रहेंगी, लेकिन उन्हें पता था कि वापसी में देरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस पेशे में ऐसा होता रहता है।

क्या बोले साथी एस्ट्रोनॉट विल्मोर

सुनीता के साथी एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर ने कहा कि वो उन्हें दुख है कि वो अपनी छोटी बेटी के हाई स्कूल के अंतिम वर्ष के लिए मौजूद नहीं होंगे। उन्होंने इसी के साथ उन लोगों का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनको शुभकामनाएं भेजी। बता दें कि दोनों अब नासा के स्पेस स्टेशन पर रखरखाव और नए प्रयोगों पर काम कर रहे हैं।

US Election पर क्या बोले?

दोनों एस्ट्रोनॉट ने इसी के साथ नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया और कहा कि वो इस नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करना चाहते हैं। उन्होंने अनुपस्थित मतपत्र का भी अनुरोध किया ताकि वो ऑर्बिट से मतदान कर सकें।