विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunita Williams: 900 घंटे रिसर्च और स्टेशन की मरम्मत... अंतरिक्ष में कौन-सा इंडियन फूड लेकर गई थीं सुनीता विलियम्स?

Published: Wed, 19 Mar 2025 01:52 PM (IST)

Sunita Williams अंतरिक्ष में रहते हुए सुनीता विलियम्स ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाए हैं। कुछ ही लोगों को यह ...और पढ़ें

Sunita Williams: अंतरिक्ष में सुनीत विलियम्स ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। (फोटो सोर्स: जागरण)
Sunita Williams: अंतरिक्ष में सुनीत विलियम्स ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। (फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. सुनीता ने स्पेस में 62 घंटे और 9 मिनट बिताए।
  2. उन्होंने 9 बार स्पेसवॉक किया।
  3. स्पेस स्टेशन में उन्होंने ट्रेडमिल पर दौड़ भी लगाया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष में करीब 286 दिन बिताने के बाद बुधवार (19 मार्च) को सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) धरती पर वापस आ गईं। पूरी दुनिया ने उनकी धरती पर वापसी की लाइव टेलीकास्ट देखा।

9 महीने 14 दिन अंतरिक्ष में बिताते हुए सुनीता विलियम्स ने स्पेस स्टेशन की देखभाल और नासा के कई अहम मिशन के लिए रिसर्च वर्क किया। बता दें कि स्पेस स्टेशन फुटबॉल के मैदान के आकार का है। इसका रखरखाव करना आसान काम नहीं है।

सुनीता ने 9 बार किया स्पेसवॉक

नासा के अनुसार, स्पेस स्टेशन पर रहते हुए सुनीता विलियम्स ने 900 घंटे का रिसर्च वर्क किया। उन्होंने 150 से ज्यादा एक्सपेरिमेंट किए। स्पेस स्टेशन में 9 महीने से ज्यादा वक्त बिताते हुए सुनीता ने स्पेस में 62 घंटे और 9 मिनट बिताए। उन्होंने 9 बार स्पेसवॉक किया।

स्पेस में रहते हुए कई अहम एक्सपेरिमेंट किए

स्पेस स्टेशन पर रहते हुए सुनीता ने अंतरिक्ष में पानी को जमा करना और ईंधन कोशिकाओं के लिए नए रिएक्टर्स विकसित करने पर रिसर्च किया। उन्होंने बायोन्यूट्रिएंट्स प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया। इस प्रोग्राम के तहत वैज्ञानिक, जीवाणुओं का उपयोग करके पोषक तत्वों का उत्पादन करने के तरीकों का अध्ययन करते हैं। यह प्रोग्राम अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ताजा पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करती है।

अपने साथ ISS में समोसा ले गईं थी सुनीता

स्पेस में रहते हुए सुनीता विलियम्स ने कई ऐतिहासिक रॉकार्ड भी बनाए हैं। कुछ ही लोगों को यह पता है कि सुनीता विलियम्स ने स्पेस में मौराथन दौड़ भी की है। स्पेस स्टेशन में उन्होंने ट्रेडमिल पर दौड़ लगाते हुए Boston Marathon में हिस्सा लिया था।

सुनीता विलियम्स को भारतीय खाना बेहद पसंद है। पिछले साल Boeing Starliner के जरिए जब सुनीता स्पेस स्टेशन जा रही थीं, तो वो अपने साथ समोसा लेकर गई थीं। इसके साथ ही वे पढ़ने के लिए उपनिषद और गीता भी लेकर गईं थी।

मेहसाणा जिले में है सुनीता का पैतृक गांव

सुनीता का जन्म अमेरिका का ओहयो स्थित यूक्लिड में हुआ था। 19 सितंबर 1965 को जन्मी सुनीता विलियम्स नीधम को अपना होम टाउन मानती हैं। वह अमेरिकी नागरिक हैं। उनके पिता, दीपक पंड्या एक न्यूरोएनाटोमिस्ट थे। दीपक पंड्या का जन्म गुजरात के मेहसाणा जिले के झुलासा में हुआ था। वहीं, उनकी मां उर्सुलाइन बोनी पंड्या स्लोवेनियाई मूल की थीं।

 वहीं, सुनीता के पति का नाम  माइकल विलियम्स है। वह एक पायलट हैं और इस समय टेक्सास में एक पुलिस अधिकारी हैं। सुनीता और उनके पति दोनों सहपाठी थे और दोनों ने ही अपने करियर के शुरुआती दौर में हेलीकॉप्टर चलाया है।

यह भी पढ़ें: 'आपका स्वागत है Crew9, धरती ने आपको मिस किया'; सुनीता विलियम्स की वापसी पर PM मोदी की पोस्ट