Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में गिलहरी की मौत पर मचा बवाल, बाइडन पर क्यों भड़के Elon Musk; ट्रंप का भी किया जिक्र

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 04:52 PM (IST)

    अमेरिका में गिलहरी की मौत पर एलन मस्क ने बाइन प्रशासन पर निशाना साधा है। रेबीज की वजह से पीनट की हत्या कर दी गई। सात साल पहले पीनट की मां की कार के नीचे आने से मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने गिलहरी की देखभाल की और उसका नामकरण किया। सात साल से गिलहरी लोगों के साथ रह रही थी।

    Hero Image
    अमेरिका में गिलहरी की मौत पर एलन मस्क ने बाइडन पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में गिलहरी की मौत पर बवाल मचा हुआ है।  कुछ दिनों पहले पीनट नामक गिलहरी (Pnut Squirrel) को रेबीज हो गया था, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

    पीनट के साथ एक रैकून की भी हत्या कर दी गई। पीनट, सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थी। उसके नाम पर एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। वहीं, गिलहरी के पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे। यूजर्स, पीनट की तस्वीरें और रील्स को लाइक और कमेंट करते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मस्क ने पीनट की मौत पर जताई चिंता

    पीनट की मौत पर स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने चिंता जाहिर की। वहीं, उन्होंने इस घटना को लेकर बाइडन प्रशासन की आलोचना की है। वहीं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि ट्रंप की सरकार बनने के बाद गिलहरियों को बचाया जाएगा।

    मस्क ने एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिलहरियों को बचाएंगे। आरआईपी पीनट। पीनट के इंस्टा हैंडल पर 530,000 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।  

    सात साल से लोगों के साथ रह रही थी पीनट

    बता दें कि सात साल पहले पीनट की मां की कार के नीचे आने से मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने गिलहरी की देखभाल की और उसका नामकरण किया। सात साल से गिलहरी लोगों के साथ रह रही थी। लोगों ने उसका इंस्टा अकाउंट भी बना दिया था।

    चेमंग काउंटी स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पीनट रेबीज से संक्रमित हो गई थी, वहीं वो लोगों के साथ रह रही थी। डर था कि रेबीज का संक्रमण लोगों तक फैल सकता है। अधिकारियों ने सार्वजनिक सुरक्षा पर जोर देते हुए गिलहरी को जब्त किया।

    बता दें कि 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होना है। इस चुनाव में मस्क ने खुलकर ट्रंप का समर्थन किया है। ट्रंप के खिलाफ उपराष्ट्रपति कमला हैरिस मैदान में हैं।  

    यह भी पढ़ें: 'मैं जब बचपन में मां के साथ दीवाली मनाती थी...' कमला हैरिस ने भारत में बिताए पलों को किया याद; सुनाया भावुक किस्सा