Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मस्क की बड़ी कामयाबी, दक्षिण टेक्सस शहर हुआ 'स्टारबेस'; मिल गई मतदाताओं की मंजूरी

    Updated: Sun, 04 May 2025 06:05 PM (IST)

    टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के लिए अच्छी खबर है। दरअसल स्पेसएक्स रॉकेट कंपनी का दक्षिण टेक्सास स्थित मुख्यालय अब एक आधिकारिक शहर बन गया है। इसका नाम स्टारबेस होगा। मस्क ने पहली बार 2021 में स्टारबेस का विचार पेश किया था। क्षेत्र के 283 पात्र मतदाताओं में से अधिकांश को स्टारबेस कर्मचारी माना जाता है।

    Hero Image
    स्पेसएक्स लांच साइट को नए शहर स्टारबेस के रूप में दी गई मंजूरी। (फोटो- रॉयटर्स)

    एपी, वाशिंगटन। एलन मस्क की स्पेसएक्स राकेट कंपनी का दक्षिण टेक्सास स्थित मुख्यालय अब एक आधिकारिक शहर बन गया है, जिसका नाम स्टारबेस है। स्टारबेस को औपचारिक रूप से एक शहर के रूप में संगठित करने के लिए शनिवार को हुए मतदान में वहां रहने वाले मतदाताओं के एक छोटे समूह की ओर से एकतरफा अंतर से मंजूरी मिल गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें ज्यादातर स्पेसएक्स में काम करने वाले कर्मचारी हैं। कैमरून काउंटी चुनाव विभाग द्वारा ऑनलाइन प्रकाशित परिणामों के अनुसार, सभी वोटों के साथ 212 वोट पक्ष में और छह विपक्ष में थे। मस्क ने अपने एक्स पर पोस्ट में जश्न मनाते हुए कहा कि यह अब एक वास्तविक शहर है।

    स्टारबेस स्पेसएक्स रॉकेट कार्यक्रम के लिए सुविधा और लॉन्च साइट है, जो रक्षा विभाग और नासा के साथ अनुबंध के तहत है। यह अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर और मंगल ग्रह पर भेजने को लेकर तैयारी कर रहा है।

    पहली बार 2021 में मस्क ने स्टारबेस का विचार पेश किया था

    मस्क ने पहली बार 2021 में स्टारबेस का विचार पेश किया था। क्षेत्र के 283 पात्र मतदाताओं में से अधिकांश को स्टारबेस कर्मचारी माना जाता है। स्पेसएक्स को आम तौर पर इस क्षेत्र में अपनी नौकरियों और निवेश के लिए स्थानीय अधिकारियों से व्यापक समर्थन मिला है।