South Korea Plane Crash के बाद बोइंग पर फिर उठने लगे सवाल, पहले ही लुढ़क रहे कंपनी के शेयर; हादसे पर क्या बोले पायलट?
South Korea Plane Crash साउथ कोरिया के मुआन शहर में हुए प्लेन क्रैश में कुल 181 यात्रियों में से केवल 2 लोगों की ही जान बच सकी। हादसे के बाद बोइंग विमान कंपनी पर फिर से सवाल उठने लगे है। साल 2024 पहले ही बोइंग विमान कंपनी के लिए काफी खराब रहा है। विभिन्न देशों में चल रहे इसके विमान कई बार हादसे का शिकार हुए।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। South Korea Plane Crash साउथ कोरिया में रविवार सुबह हुए विमान हादसे में 179 लोगों की जान चली गई। मुआन शहर में हुए इस हादसे में कुल 181 यात्रियों में से केवल 2 लोगों की ही जान बच सकी। हादसे के बाद बोइंग विमान कंपनी पर फिर से सवाल उठने लगे है।
बोइंग के लिए खराब रहा साल 2024
साल 2024 पहले ही बोइंग विमान कंपनी के लिए काफी खराब रहा है। विभिन्न देशों में चल रहे इसके विमान कई बार हादसे का शिकार हुए। इसके चलते कंपनी के शेयर की कीमत भी लगातार लुढ़कती रही।
अब जब रविवार को कंपनी का एक और जेट विमान दक्षिण कोरिया (South Korea Plane Crash) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, तो बोइंग के लिए एक गलत घटना के साथ दुर्भाग्यपूर्ण वर्ष का अंत हुआ।
डेल्टा एयरलाइंस के पूर्व पायलट ने क्या कहा?
दुर्घटना के कारणों की जांच अभी भी चल रही है और विमानन विशेषज्ञ रविवार की घटना को कंपनी की पिछली सुरक्षा समस्याओं से अलग देख रहे हैं। डेल्टा एयरलाइंस के सलाहकार और पूर्व मुख्य पायलट एलन प्राइस ने कहा कि रविवार की घटना को 2018 और 2019 में हुई बोइंग 737 मैक्स जेटलाइनर की दुर्घटनाओं से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
इसी साल प्लेन से अलग हो गया था दरवाजा
बता दें कि इस साल जनवरी में उड़ान के दौरान 737 मैक्स के दरवाजे का प्लग उखड़ गया था, जिससे विमान के बारे में और सवाल उठे। प्राइस ने कहा कि कोरिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 737-800 एक बहुत ही बेहतरीन प्लेन है।
2024 में कंपनी साख धूमिल हुई, शेयर गिरे
2024 में कंपनी के शेयर की कीमत में 30 फीसद से अधिक की कमी आई है। सुरक्षा के लिए कंपनी की प्रतिष्ठा विशेष रूप से 737 मैक्स दुर्घटनाओं से धूमिल हुई थी। साल 2018 और 2019 में पांच महीने से भी कम समय के अंतराल में इंडोनेशिया के तट पर और इथोपिया में ये हादसे हुए थे, जिसमें कुल 346 लोग मारे गए थे। तब से पांच वर्षों में बोइंग को 23 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है।
बोइंग के सीईओ ने दे दिया था इस्तीफा
सुरक्षा समस्याओं के बढ़ने के कारण बोइंग के सीईओ डेविड कैलहॉन पर भारी दबाव आ गया, जिसके बाद उन्होंने अगस्त में सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया। जनवरी से अब तक 70000 बोइंग कर्मचारियों ने सुरक्षा में सुधार की मांग की है और इसके तरीकों पर चर्चा करने के लिए बैठकों में भी भाग लिया है।
यहां तक की इन कर्मचारियों ने स्ट्राइक तक की।
सोर्स- रायटर के इनपुट के साथ
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।