Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी, पांच लोगों की मौत, मरने वालों में संदिग्ध बंदूकधारी भी शामिल

    By TaniskEdited By:
    Updated: Tue, 28 Dec 2021 05:09 PM (IST)

    अमेरिका के कोलोराडो राज्य में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध भी शामिल है। पुलिस का मानना ​​है कि संदिग्ध ने कम से कम सात अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की।

    Hero Image
    अमेरिका के कोलोराडो में गोलीबारी। (फाइल फोटो)

    कोलोराडो,एएनआइ। अमेरिका के कोलोराडो राज्य में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में गोलीबारी करने वाला संदिग्ध भी शामिल है। पुलिस का मानना ​​है कि संदिग्ध ने डेनवर और लेकवुड, कोलोराडो में कम से कम सात अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की। डेनवर के पुलिस प्रमुख पाल पाजेन ने पत्रकारों से कहा कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार शाम करीब पांच बजे कोलोराडो की राजधानी डेनवर में फर्स्ट एवेन्यू और ब्राडवे में शुरू हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और एक पुरुष घायल हो गया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की पहली की घटना के तुरंत बाद 12th  एवेन्यू और विलियम्स स्ट्रीट पर एक पुरुष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डेनवर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन को देखे जाने के बाद पीछा शुरू किया गया। 

    संदिग्ध ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई

    पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद संदिग्ध डेनवर के पश्चिम में स्थित लेकवुड भाग गया। लेकवुड पुलिस के जन सूचना अधिकारी जान रोमेरो ने कहा कि लेकवुड पुलिस विभाग के अफसरों ने  संदिग्ध की कार की पहचान की। रोमेरो ने कहा कि संदिग्ध ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई। फिर वहां से पैदल ही भाग गया।

    पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया संदिग्ध

    इसके बाद संदिग्ध एक होटल में भाग गया और एक क्लर्क को गोली मार दी और बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। एक पुलिस अधिकारी को गोलीबारी में संदिग्ध ने मारा और अस्पताल में उसकी सर्जरी की जा रही थी। पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी भी यह नहीं पता है कि संदिग्ध को पुलिस अधिकारियों ने मारा है या नहीं। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की घटना की जांच अभी जारी है।