Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    USA: भारतीय मूल की Shasti Conrad बनी वाशिंगटन डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष, 2008 से राजनीति में है सक्रिय

    By AgencyEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Mon, 30 Jan 2023 08:59 PM (IST)

    शास्ती ने अपने चुनाव के लिए पार्टी प्रतिनिधियों का आभार जताया है। वह किंग काउंटी डेमोक्रेट्स की पूर्व नेता टीना पोडलोडोव्स्की का स्थान लेंगी। टीना 2017 से इस पद पर काबिज हैं। टीना ने शास्ती के चुनाव पर प्रसन्नता व्यक्त की। (Photo-Twitter)

    Hero Image
    कोनराड ने ओबामा के अभियान के लिए फील्ड आयोजक के रूप में राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। (Photo-Twitter)

    वाशिंगटन, पीटीआई। भारतीय-अमेरिकी राजनीतिक सलाहकार शास्ती कोनराड वाशिंगटन राज्य डेमोक्रेटिक पार्टी की नई अध्यक्ष चुनी गई हैं। वह अमेरिका में पार्टी के राज्य संगठन की अध्यक्ष के रूप में काम करने वाली सबसे कम उम्र की और पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। 38 वर्षीय कोनराड को गवर्नर जे इंसली, वाशिंगटन के डेमोक्रेटिक सीनेटरों, राज्य पार्टी के अधिकतर कांग्रेस प्रतिनिधियों और अधिकांश अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों के समर्थन से निर्विरोध चुना गया है। कोनराड 2008 से राजनीति में सक्रिय हैं। 2008 में उन्होंने सीनेटर ओबामा के प्राथमिक अभियान के लिए फील्ड आयोजक के रूप में राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी के लिए जुटाए तीन लाख डालर

    शास्ती ने अपने चुनाव के लिए पार्टी प्रतिनिधियों का आभार जताया है। वह किंग काउंटी डेमोक्रेट्स की पूर्व नेता टीना पोडलोडोव्स्की का स्थान लेंगी। टीना 2017 से इस पद पर काबिज हैं। टीना ने शास्ती के चुनाव पर प्रसन्नता व्यक्त की। कॉनराड ने 2018 से 2022 तक स्थानीय राजनीति में मार्टिन लूथर किंग, जूनियर काउंटी डेमोक्रेट्स के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने काउंटी पार्टी संगठन के लिए लगभग तीन लाख अमेरिकी डालर जुटाए।

    कई पुरस्कार हासिल किए, 40 प्रतिभाशाली लोगों की सूची में शामिल

    शास्ती ने कई नेताओं और राजनीतिक अभियानों के लिए सलाहकार के रूप में काम किया है। उन्हें कोरोना महामारी के दौरान वर्चुअल फंडरेजर बनाने के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। इनमें 2022 में अमेरीकी राजनीतिक सलाहकार संघ की तरफ से प्रतिष्ठित पॉली अवार्ड भी शामिल है।

    कॉनराड को अमेरिकी राजनीतिक सलाहकार संघ द्वारा "40 वर्ष से कम 40 प्रभावशाली लोग (40 Under 40)" में शामिल किया गया है। सिएटल मेट पत्रिका ने उन्हें सिएटल राजनीति में सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में नामित किया। उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पब्लिक अफेयर्स में स्नातकोत्तर डिग्री और सिएटल विश्वविद्यालय से स्नातक किया।

    यह भी पढ़ें- पांच साल में मेडिकल डिवाइस आयात दोगुना, लेकिन चीन से आयात तीन गुना बढ़ा; इंपोर्ट पर निर्भरता 80% से अधिक

    यह भी पढ़ें- Fact Check: आम आदमी की तरह ट्रेन में सफर करते डॉ. कलाम की यह तस्वीर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद की है