Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के लिए भारतवंशी राजा चारी का चयन, 2021 में लांच होने की उम्मीद

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Tue, 15 Dec 2020 05:42 PM (IST)

    नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने नासा के स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी सहित तीन अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया है। यह मिशन वर्ष 2021 में लांच होने की उम्मीद है।

    Hero Image
    तीन अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल किए गए राजा चारी अमेरिकी वायु सेना में कर्नल

     वाशिंगटन, एएनआइ। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) ने नासा के स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के लिए भारतीय मूल के अमेरिकी सहित तीन अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया है। यह मिशन वर्ष 2021 में लांच होने की उम्मीद है। तीन अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल किए गए राजा चारी अमेरिकी वायु सेना में कर्नल हैं। राजा चारी अमेरिका द्वारा चंद्रमा के लिए जाने वाले 18 अंतरिक्ष यात्रियों में भी शामिल हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजा चारी 2017 में एस्ट्रोनॉट कोर्प मे आए थे। तबसे उनकी ट्रेनिंग चल रही है। उन्होंने एस्ट्रॉनाटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हासिल की है। इनके पिता श्रीनिवास वी चारी हैदराबाद से अमेरिका आए थे। वहीं टॉम मार्शबर्न मिशन के कमांडर और पायलट के तौर पर काम करेंगे। यूरोपियन स्पेस एजेंसी से ताल्लुक रखने वाले तीसरे अंतरिक्ष यात्री मैथियस मौरर एक मिशन विशेषज्ञ के तौर पर काम करेंगे। नासा और ईएसए की समीक्षा के बाद मिशन में चौथे क्रू मेंबर को शामिल किया जाएगा।

    राजा चारी की यह पहली अंतरिक्ष यात्रा होगी। वह वर्ष 2017 में नासा के अंतरिक्ष यात्री बने थे। चारी का जन्म मिल्वौकी में हुआ था, लेकिन उनका गृह प्रांत आयोवा को माना जाता है। अमेरिकी वायु सेना में बतौर कर्नल तैनात राजा चारी को परीक्षण उड़ान का व्यापक अनुभव है। उन्हें 2,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। चारी को इस महीने की शुरुआत में आर्टेमिस टीम के सदस्य के तौर पर चुना गया था और अब वह भविष्य के चंद्र मिशन में काम करने के पात्र हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner