Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    America: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- 'भारत व अमेरिका को कई क्षेत्रों में मिलकर करना होगा काम'

    By Mohd FaisalEdited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2022 04:24 PM (IST)

    America अमेरिका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के समान लक्ष्य और हित हैं उन्होंने कहा कि ये लक्ष्य दोनों देशों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं।

    Hero Image
    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह (फाइल फोटो)

    वाशिंगटन, एजेंसी। भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के समान लक्ष्य और साझा हित दोनों को एक साथ बांधते हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह अमेरिका में मंगलवार को इंडिया हाउस में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'स्वास्थ्य, ऊर्जा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में मिलकर करना चाहिए काम'

    अमेरिकी अंतरिक्ष समुदाय और उद्यमियों से अनुरोध करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य, ऊर्जा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने भारतीय समकक्ष के साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आज पहले से ज्यादा अनुकूल माहौल तैयार हुआ है।

    कार्यक्रम में शामिल हुए अमेरिकी सांसद

    इस कार्यक्रम में अमेरिकी सांसद, विज्ञान और अकादमिक क्षेत्र की हस्तियां व बाइडन प्रशासन से जुड़े कई अधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत कर रही है। आज अमेरिका में दो लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इनमें से एक तिहाई विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के हैं।

    अमेरिकी सांसद बोले- मजबूत भारत का मतलब मजबूत अमेरिका

    कार्यक्रम में अमेरिका के तीन प्रभावशाली सांसद हेली स्टीवेंस, जेरी मैकनेर्नी, डेबोराह रोस ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच दो बड़े लोकतांत्रिक देशों के बीच मजबूत होते संबंधों को देखकर उन्हें खुशी है। विज्ञान अंतरिक्ष और तकनीकी समिति की उपाध्यक्ष महिला सांसद हेली स्टीवेंस ने कहा कि मैं मजबूत भारत को मजबूत अमेरिका के रूप में देखती हूं। हमें जलवायु परिवर्तन जैसी तमाम चुनौतियों को अवसर में बदलना होगा।

    यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: पुतिन ने 3 लाख सैनिक जुटाने का दिया आदेश, यूक्रेन के चार हिस्सों को मिलाने की है तैयारी

    यह भी पढ़ें- Pakistan Floods: पाकिस्तान में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर, कैसे लड़ेंगे संक्रामक बीमारियों से जंग?