Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजकीय सम्मान से नहीं होगी मिखाइल गोर्बाचौव की अंत्येष्टि; व्लादिमीर पुतिन नहीं होंगे शामिल, क्‍या है इसकी वजह

    By Krishna Bihari SinghEdited By:
    Updated: Thu, 01 Sep 2022 11:08 PM (IST)

    Putin not Mikhail Gorbachev funeral रूस में दिवंगत पूर्व सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचौव का पूर्ण राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं होगा। शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी हिस्सा नहीं लेंगे ...

    Hero Image
    मिखाइल गोर्बाचौव का पूर्ण राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं होगा।

    मास्को, एजेंसी। रूस में दिवंगत पूर्व सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचौव का पूर्ण राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार नहीं होगा। शनिवार को होने वाले अंतिम संस्कार में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी हिस्सा नहीं लेंगे। वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के सिलसिले में उस दिन मास्को से बाहर होंगे। बुधवार को भी पुतिन ने गोर्बाचौव के निधन के 15 घंटे बाद संवेदना जताई थी। वैसे पुतिन ने गुरुवार को सेंट्रल क्लिनिकल हास्पिटल जाकर गोर्बाचौव को श्रद्धांजलि दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति गोर्बाचौव (91) का बुधवार को निधन हो गया था। सोवियत संघ में खुलेपन की नीतियां लागू करने वाले गौर्बाचौव को पश्चिमी देशों में खूब सम्मान और सराहना मिली लेकिन अपने देश रूस में वह इस सबसे लगभग वंचित रहे। गोर्बाचौव को सोवियत संघ के विघटन के लिए जिम्मेदार मानने की सोच उनके निधन के बाद भी बरकरार है।

    राष्ट्रपति पुतिन भी सोवियत संघ के विघटन को 20 वीं सदी की सबसे बड़ी भूराजनीतिक तबाही मानते हैं। इसी का नतीजा है कि गोर्बाचौव को अंतिम संस्कार में पूर्ण राजकीय सम्मान नसीब नहीं होगा। हिचक के साथ गुरुवार को पुतिन दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने गए लेकिन उन्होंने शनिवार को देश के ही भीतर जाने का अपना कार्यक्रम नहीं टाला।

    राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि गोर्बाचौव की अंत्येष्टि में राजकीय सम्मान का तत्व रहेगा और कार्यक्रम को पूर्ण कराने में सरकार सहयोग देगी। जबकि गोर्बाचौव को सत्ता छोड़ने के लिए मजबूर करने वाले और पुतिन को अपना उत्तराधिकारी बनाने वाले रूस के पहले राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन का 2007 में निधन होने पर पुतिन ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया था।

    मास्को में बड़े स्तर पर आयोजित अंत्येष्टि कार्यक्रम में तमाम वैश्विक नेताओं के साथ पुतिन ने उसमें हिस्सा लिया था। वैसे गोर्बाचौव को उसी ग्रांड हाल में दफनाया जाएगा जहां पर सोवियत क्रांति के प्रणेता व्लादिमीर लेनिन, द्वितीय विश्वयुद्ध में विजयी रहे जोसेफ स्टालिन और लंबे समय राष्ट्रपति रहे लियोनिद ब्रेझनेव के पार्थिव शरीर दफन हैं।  

    comedy show banner
    comedy show banner