Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यूक्रेन का साथ नहीं छोड़ेंगे...', शटडाउन के खतरे के बावजूद बाइडेन ने वोलोदिमीर जेलेंस्‍की को सुनाया गुड न्यूज

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 02:50 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि शटडाउन समझौते के बावजूद अमेरिका यूक्रेन की मदद करता रहेगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा देश की राजनीतिक अस्थिरता से वो काफी परेशान हो चुके हैं। शनिवार को अमेरिकी सदन प्रतिनिधि सभा और उच्च सदन यानी सीनेट ने संघीय सरकार को 45 दिनों तक फंडिंग दिए जाने के विधेयक को मंजूरी दे दी है।

    Hero Image
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि शटडाउन समझौते के बावजूद अमेरिका यूक्रेन की मदद करता रहेगा।(फोटो सोर्स: जागरण)

    वॉशिंगटन, रॉयटर्स। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में अमेरिका ने लगातार यूक्रेन का साथ दिया है। अमेरिका लगातार यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद देता आया है। रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि शटडाउन समझौते (Shutdown in US) के बावजूद अमेरिका, यूक्रेन की मदद करता रहेगा। वहीं, उन्होंने यह भी कहा देश की राजनीतिक अस्थिरता से वो काफी परेशान हो चुके हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में टला शटडाउन का खतरा

    बता दें कि शनिवार को अमेरिकी सदन प्रतिनिधि सभा और उच्च सदन यानी सीनेट ने संघीय सरकार को 45 दिनों तक फंडिंग दिए जाने के विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक की मंजूरी के बाद कम से कम 40 लाख सरकारी अधिकारियों की सैलरी में कटौती नहीं होगी।

    अमेरिका में क्यों बन रहे शटडाउन के हालात?

    दरअसल अमेरिका में शटडाउन के हालात इसलिए बन रहे हैं क्योंकि देश का कुल कर्ज 33 ट्रिलियन से ज्यादा बढ़ चुका है। अमेरिकी सरकार पर कर्ज काफी ज्यादा है। रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं का मानना है कि सरकार ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं पर लगाम लगाएं, जो जरूरी नहीं है।

    बता दें कि  जो बाइडेन ने पिछले महीने वाशिंगटन की यात्रा के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को आश्वासन दिया था कि कुछ रिपब्लिकन सांसदों के विरोध के बावजूद रूस के खिलाफ लड़ने के लिए यूक्रेन की मदद लगातार की जाएगी।  

    यह भी पढ़ें: US: अमेरिका में टला शटडाउन का खतरा, जल्दबाजी में पारित हुआ अस्थायी फंडिंग बिल, सदन में दिखा खुशी का माहौल

    comedy show banner