Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War : पांचवें दिन रूसी मिसाइलें परमाणु हमले को तैयार, जवाब में अमेरिका ने भी एटमी यूनिट को किया अलर्ट

    By Krishna Bihari SinghEdited By:
    Updated: Tue, 01 Mar 2022 06:59 AM (IST)

    यूक्रेन पर रूसी हमले के पांचवें दिन राजधानी कीव में जहां कर्फ्यू में ढील दी गई वहीं खारकीव में माहौल तनावपूर्ण रहा। खारकीव में रूसी सैनिकों की गोलीबारी में 12 नागरिकों की मौत हो गई। पढ़ें यह रिपोर्ट...

    Hero Image
    रूसी हमले के पांचवें दिन राजधानी कीव में जहां कर्फ्यू में ढील दी गई वहीं खारकीव में माहौल तनावपूर्ण रहा।

    मास्को, एपी/रायटर। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध को लेकर बेलारूस से राहत देने वाली खबर आई है। साढ़े तीन घंटे चली वार्ता में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों में युद्धविराम को लेकर कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी है। इसलिए जल्द ही दूसरे दौर की वार्ता हो सकती है। जिन बिंदुओं पर दोनों देशों की सहमति बनी है, उन्हें अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल वार्ता परिणामों की जानकारी देने के लिए मास्को और कीव लौट गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एटम बमों से लैस रूसी मिसाइलें अलर्ट पर

    इधर परमाणु हथियारों के लिए जिम्मेदार रणनीतिक बल को हाई अलर्ट पर लाने के बाद रूस ने सोमवार को एटम बमों से लैस मिसाइलों को हमले के लिए तैयार रखने का आदेश दे दिया। परमाणु हमले से संबंधित यूनिट के कर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं और उन्हें पूरे 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के आदेश दिया गया है। रूस के कदम से सतर्क हुए अमेरिका ने अपने दूतावास कर्मियों को परिवार वापस भेजने के लिए कहा है। साथ ही बेलारूस का दूतावास बंद कर दिया है।

    अमेरिका ने भी एटमी यूनिक को किया अलर्ट 

    पुतिन के जवाब में अमेरिका ने भी अपने परमाणु हथियारों को संभालने वाली यूनिट को अलर्ट कर दिया है। यही नहीं रूस के कदम से सतर्क हुए अमेरिका ने मास्को के अपने दूतावास से अतिरिक्त कर्मियों और परिवारों को वापस भेजने के लिए कहा है। साथ ही बेलारूस का दूतावास बंद कर दिया है। चीन ने सभी पक्षों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।

    बर्डीक्स और एनेरहोडर कस्बों पर कब्जा

    इस बीच यूक्रेन में छिड़े युद्ध में रूस ने सोमवार को बर्डीक्स और एनेरहोडर कस्बों पर कब्जा कर लिया। बर्डीक्स में यूक्रेन का नौसैनिक अड्डा भी है, वह भी रूसी सेना के कब्जे में आ गया है। रूसी सेना के जापोरोझस्काया परमाणु संयंत्र भी कब्जे में लेने की सूचना है। इससे पहले चेर्नोबिल संयंत्र पर रूसी सेना का कब्जा हो चुका है।

    पांचवे दिन भी रूसी हमला जारी

    यूक्रेन पर रूसी हमला पांचवे दिन भी जारी है। राजधानी कीव पर मिसाइल हमले के साथ ही गुरुवार को युद्ध की शुरुआत हुई थी लेकिन महज एक दिन में कीव के नजदीक पहुंची रूसी सेना चार दिन में पूरा जोर लगाने के बावजूद यूक्रेनी राजधानी में दाखिल नहीं हो पाई है।

    रूसी सेना कर रही भारी हमले

    दूसरे बड़े शहर खार्कीव में दाखिल होने के कुछ घंटे बाद ही कड़े प्रतिरोध के चलते रूसी सेना को बाहर निकलना पड़ा। वहां पर रविवार और सोमवार की पूरी रात भारी रूसी गोलाबारी हुई है। अन्य प्रमुख शहरों पर भी कब्जे के लिए रूसी सेना भारी हमले कर रही है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से टेलीफोन वार्ता में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताए हैं।

    खार्कीव 11 नागरिकों की मौत

    समाचार एजेंसी एएफपी ने खार्कीव के गवर्नर के बयान के हवाले से बताया कि यूक्रेन के इस दूसरे बड़े शहर में रूसी सैनिकों की गोलीबारी में 11 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी जवानों के पास भले ही भारी हथियारों की कमी हो लेकिन मजबूत इरादों से लबरेज इन रणबांकुरों ने राजधानी कीव समेत दूसरे शहरों में रूसी सेना की रफ्तार रोक दी है।

    यूक्रेन के लिए 24 घंटे बेहद अहम

    ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से टेलीफोन वार्ता में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताए हैं। इस बीच जेलेंस्की ने यूरोपीय यूनियन में यूक्रेन को शामिल किए जाने के लिए औपचारिक आवेदन कर दिया है। 

    विश्व युद्ध छिड़ने की आशंका

    इन्हीं परिस्थितियों में बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों ने विश्व युद्ध छिड़ने की आशंका जताई है। पश्चिमी देशों ने रूस के मित्र देश बेलारूस पर भी प्रतिबंध लगाए जाने के संकेत दिए हैं। इस बीच बेलारूस में हुए जनमत संग्रह में 65 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने परमाणु हथियार विहीन देश का दर्जा त्यागने के पक्ष में मत दिया है।

    36 देशों पर रूस का एक्‍शन

    रूस के आसपास के 36 देशों ने उसके विमानों के लिए हवाई प्रतिबंध लगा दिया है। इसके चलते कई दिशाओं में रूस का रास्ता रुक गया है। कड़े आर्थिक प्रतिबंधों के जरिये रूस को अलग-थलग करने की मुहिम भी जारी है। इन्हीं परिस्थितियों में बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों ने विश्व युद्ध छिड़ने की आशंका जताई है।

    बेलारूस पर भी पड़ेगी प्रतिबंधों की मार

    पश्चिमी देशों ने रूस के मित्र देश बेलारूस पर भी प्रतिबंध लगाए जाने के संकेत दिए हैं। इस बीच बेलारूस में हुए जनमत संग्रह में 65 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने परमाणु हथियार विहीन देश का दर्जा त्यागने के पक्ष में मत दिया है। जबकि ब्रिटेन और लातविया ने कहा है कि यदि उनके नागरिक यूक्रेन जाकर वहां की सेना की ओर लड़ाई में शामिल होने के लिए तैयार हों, तो वे जा सकते हैं।

    5,300 रूसी सैनिक मारने का दावा

    यूक्रेन ने दावा किया है कि हमले के लिए आए 5,300 रूसी सैनिकों को मार गिराया गया है। इसके अतिरिक्त 151 रूसी टैंक, 29 लड़ाकू विमान और 29 ही हेलीकाप्टर भी जवाबी कार्रवाई में नष्ट किए गए हैं। जबकि रूसी हमले में यूक्रेन के 14 बच्चों समेत कुल 352 लोगों के मारे जाने और 1,684 लोगों के घायल होने की खबर है। एक अनुमान के अनुसार यूक्रेन में अभी तक रूस की ओर से 350 से ज्यादा मिसाइल हमले हुए हैं।

    शरणार्थियों की संख्या पांच लाख के पार

    संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन से पांच लाख से ज्यादा लोगों के पलायन की बात कही है। कहा है कि ये लोग यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंचे हैं। अगर पलायन इसी गति से जारी रहा, तो आने वाले दिनों में बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। इस बीच वेटिकन में पोप फ्रांसिस के कार्यालय ने कहा है कि युद्ध रोकने के लिए वह मध्यस्थता करने को तैयार है। पोप ने तेजी से बिगड़ रहे हालात पर भी चिंता जताई है।

    रूस ने रखी यूक्रेन के विसैन्यीकरण की शर्त

    रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर वार्ता में पुतिन ने क्रीमिया पर रूस का अधिकार स्वीकृत करने, यूक्रेन के विसैन्यीकरण और यूक्रेन की भूमिका निष्पक्ष देश की रखे जाने की शर्त रखी है। इन शर्तों के माने जाने पर रूस ने तत्काल युद्धविराम किए जाने की बात कही है। जबकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने नागरिक ठिकानों पर हमले रोके जाने पर रूसी समकक्ष के सहमत होने की बात कही है।