Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Russia-Ukraine War: अमेरिका का दावा- रूस और यूक्रेन की सेना ने गंवाए 1 लाख से अधिक सैनिक, पुतिन दिख रहे कमजोर

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 10 Nov 2022 09:31 AM (IST)

    Russia Ukraine War अमेरिका के शीर्ष जनरल मार्क मिले ने दावा किया है कि रूस की सेना ने यूक्रेन में अपने 100000 से अधिक सैनिकों को खो दिया है और यूक्रेनी सेना ने भी इतने ही सैनिक खो दिए हैं।

    Hero Image
    अमेरिका के शीर्ष जनरल मार्क मिले का बड़ा दावा।

    वाशिंगटन, एजेंसी। रूस-यूक्रेन युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस लगातार यूक्रेन पर हवाई हमले कर रहा है। दोनों देश कोई भी समझौता करने को राजी नहीं है, जिसके चलते दोनों को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बीच अमेरिका के शीर्ष जनरल मार्क मिले ने दावा किया है कि रूस की सेना ने यूक्रेन में अपने 100,000 से अधिक सैनिकों को खो दिया है और यूक्रेनी सेना ने भी इतने ही सैनिक खो दिए हैं। हालांकि, उनके इस दावे की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिले बोले- बातचीत से निकले हल

    अगर मिले के दावे को माना जाए तो यह लगभग नौ महीने पुराने युद्ध में मारे गए सैनिकों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा होगा। यूक्रेन में कूटनीतिक बातचीत की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर मिले ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध में बातचीत करने से जल्दी इनकार करने पर बड़े रूप में मानवीय पीड़ा देखी गई और लाखों लोगों ने अपना जीवन खोया। इसलिए जब बातचीत करने का अवसर मिले तो शांति प्राप्त करने की ही सोचनी चाहिए। बता दें कि विशेषज्ञों का भी मानना है कि दोनों देश आने वाले समय में बातचीत का दौर शुरू कर सकते हैं।

    रूस ने खेरसान क्षेत्र छोड़ा, फिर कर सकता है बड़े हमले

    रूस-यूक्रेन युद्ध में हाल ही में एक बड़ा मोड़ आया है। रूस में दक्षिणी यूक्रेनी शहर खेरसान के पास निप्रो नदी के पश्चिमी तट से अपने सैनिक वापस बुला लिए हैं। इस बीच कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि मास्को को लगा यह बड़ा झटका यूक्रेन को बैठक में अपनी बात ताकत के साथ रखने की इजाजत देगा तो वहीं अन्य लोगों का तर्क है कि रूस नए सिरे से यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

    रूस दिख रहा कमजोर 

    अमेरिकी जनरल ने आगे कहा कि खेरसान से रूसी सेना का हटना यह दिखा रहा है कि रूस लगातार अपने इरादों पर खरा नहीं उतर रहा है। मिले ने कहा कि अब यह सवाल उठने लगा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कब तक इस युद्ध को बनाए रखने में सक्षम होंगे, जिसमें वह कई सौ सैनिक और गोला-बारूद को खो चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में रूस को बड़ा झटका, छोड़ना पड़ा खेरसान शहर का कब्जा