Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Israel-Hamas War: गाजा की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता, रुचिरा कंबोज बोलीं- बिना शर्त हो बंधकों की तत्काल रिहाई

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Tue, 05 Mar 2024 06:58 AM (IST)

    Israel-Hamas War इजरायल-हमास के बीच पिछले पांच महीने से चल रहे युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने चिंता जताई। रुचिरा कंबोज ने कहा कि हम गाजा में लगभग पांच महीने से चल रहे युद्ध से बहुत परेशान हैं। इस युद्ध से वहां इंसानियत पर संकट गहरा गया है। हम बेकसूर नागरिकों की मौत की निंदा करते है।

    Hero Image
    Israel-Hamas War: रुचिरा कंबोज ने गाजा की स्थिति पर जताई चिंता (फोटो एएनआई)

    एएनआई, वॉशिंगटन। Israel-Hamas War: इजरायल-हमास के बीच पिछले पांच महीने से चल रहे युद्ध को लेकर संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गाजा की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। साथ ही उन्होंने नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'युद्ध के कारण गाजा में इंसानियत पर गहराया संकट'

    गाजा संकट पर यूएनजीए ब्रीफिंग में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि जहां तक भारत का सवाल है, हम गाजा में लगभग पांच महीने से चल रहे युद्ध से बहुत परेशान हैं। इस युद्ध से वहां इंसानियत पर संकट गहरा गया है। इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के कारण बड़े पैमाने पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान गई है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है।

    सभी बंधकों की बिना शर्त तत्काल रिहाई हो- रुचिरा

    रुचिरा कंबोज ने कहा कि हमने युद्ध में मारे गए नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा की है। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत का समझौता न करने वाला रुख रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं। यह जरूरी है कि इस युद्ध को रोका जाए और गाजा के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि भारत दो-राज्य समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    यह भी पढ़ें- चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ फिलीपींस का एक्शन, आसियान देशों से किया 'ड्रैगन' के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान

    यह भी पढ़ें- Afghanistan: अफगानिस्तान में भारी बारिश और बर्फबारी का कहर, 39 लोगों की मौत; मारे गए 14,000 से अधिक मवेशी