अंतरिक्ष से कैसी दिखाई दी अरबपति रिचर्ड ब्रान्सन को धरती, जानें- स्पेस शिप से क्या दिया उन्होंने जवाब
वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रान्सन ने अंतरिक्ष की सैन करके एक इतिहास रच दिया है। इस यात्रा में उनके साथ पांच अन्य यात्री भी शामिल थे। इनमें द ...और पढ़ें

वाशिंगटन (एएफपी)। वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रान्सन ने सफलतापूर्वक अपनी स्पेस फ्लाइट पूरी कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने पूरे क्रू मैंबर्स के साथ अपने इस बचपन के सपने को पूरा किया है। उन्होंने अपनी इस सफलता के बाद कहा कि ये उनके लिए लाइफटाइम एक्सपीरिएंस है। न्यू मैक्सिको में सफलतापूर्वक उतरने के बाद उन्होंने इसकी सफलता के लिए अपनी पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये उनके वैज्ञानिकों और उनकी पूरी टीम के 17 वर्षों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उनका वीएसएस यूनिटी स्पेस शिप अपने तय समय पर न्यू मैक्सिको के स्पेस पोर्ट पर उतरा था।
इस स्पेस टूर के दौरान उनका विमान 85 किमी (53 मील) की ऊंचाई तक गया। करीब एक घंटे की इस उड़ान के बाद वर्जिन का स्पेस शिप सकुशल जमीन पर उतर गया। ब्रान्सन की इस मिशन की सफलता ने अरबपति जैफ बेजौस को काफी पीछे छोड़ दिया है। वो भी इसी माह ऐसे ही एक स्पेस टूर पर जाने वाले हैं। वर्जिन ग्रुप ने इस सफलता के साथ ही अपने नाम के साथ एक मील का पत्थर स्थापित कर दिया है।
Big day ahead. Great to start the morning with a friend. Feeling good, feeling excited, feeling ready.
Watch #Unity22 launch and livestream TODAY at 7:30 am PT | 10:30 am ET | 3:30 pm BST.@virgingalactic @elonmusk https://t.co/1313b4RAKI pic.twitter.com/FRQqrQEbH8
— Richard Branson (@richardbranson) July 11, 2021
इस यात्रा के दौरान करीब 50 हजार फीट की ऊंचाई पर ब्रान्सन का स्पेस शिप अपने यान से अलग हुआ और अंतरिक्ष की ऊंचाई की तरफ चल दिया इस यान में दो पायलट समेत छह लोग सवार थे। कंपनी ने इसकी लाइव स्ट्रिमिंग की थी। इसमें देखा जा सकता था कि जैसे ही ये यान अलग हुआ एक तेज झटका सभी को महसूस हुआ था। इस यात्रा पर जाने से पहले उन्होंने एक फोटो एलन मस्क के साथ ट्वीट की थी। इसमें वो मस्क के साथ उनके किचन में दिखाई दे रहे हैं।
I was once a child with a dream looking up to the stars. Now I'm an adult in a spaceship looking down to our beautiful Earth. To the next generation of dreamers: if we can do this, just imagine what you can do https://t.co/Wyzj0nOBgX #Unity22 @virgingalactic pic.twitter.com/03EJmKiH8V
— Richard Branson (@richardbranson) July 11, 2021
अपने एक ट्वीट उन्होंंने कहा कि उनका बचपन का सपना था कि वो धरती से दूर जाकर तारों को देख सकें। आज वो सपना सच हाे गया है। उन्होंंने आगे कहा कि जब वो ऐसा कर सकते हैं तो दूसरे क्या कुछ नहीं कर सकते। इस वीडियो में वो और उनके अन्य क्रू मैंबर्स स्पेस शिप में जीरो ग्रेविटी में उड़ते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि यहां से हमारी धरती बेहद खूबसूरत दिखाई देती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।