Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TIME magazine के कवर पेज पर साल 2020 पर लगा रेड क्रॉस, 100 साल में 5वीं बार हुआ ऐसा

    By Ramesh MishraEdited By:
    Updated: Fri, 11 Dec 2020 08:34 PM (IST)

    वर्ष 1975 में पहली बार जर्मनी के तानाशाह एडॉल्‍फ हिटलर की मौत को चिन्हित करने के लिए टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर रेड क्रॉस का इस्‍तेमाल किया था। इसके बाद इराक युद्ध के शुरुआत में मैगजीन ने रेड क्रॉस का प्रयोग किया था।

    Hero Image
    दुनियाभर में प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन रेड क्रास 'X' से दर्शाया गया की फाइल फोटो।

    न्‍यूयॉर्क, एजेंसी। दुनियाभर में प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन के दिसंबर 2020 के कवर पेज पर किसी बड़ी हस्‍ती की तस्‍वीर के बजाए 2020 को रेड क्रास 'X' से दर्शाया गया है। टाइम मैगजीन के 100 सालों के इतिहास में यह पांचवां मौका है, जब कवर पेज पर रेड क्रॉस का इस्‍तेमाल किया गया है।  टाइम मैगजीन के इत‍िहास में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है क‍ि के कवर पेज पर रेड क्रॉस दर्शाया गया है। पहले भी कई बार मैगजीन के कवर पेज पर रेड क्रॉस के निशान से दर्शाया जा चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 1975 में पहली बार जर्मनी के तानाशाह एडॉल्‍फ हिटलर की मौत को चिन्हित करने के लिए टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर रेड क्रॉस का इस्‍तेमाल किया था। इसके बाद इराक युद्ध के शुरुआत में मैगजीन ने रेड क्रॉस का प्रयोग किया था। तीसरी बार साल 2006 में अमेरिकी सेना द्वारा इराक में अलकायदा के आतंकवादी अबू मौसम अल जरकावी की हत्‍या के बाद अपनी मैगजीन में रेड क्रॉस का इस्‍तेमाल किया था। वर्ष 2011 में चौथी बार आतंकवादी ओसामा बिल लादेन की हत्‍या के बाद मैगजीन के कवर पेज पर क्रॉस का इस्‍तेमाल किया गया था।

    2020 में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप

    वर्ष 2020 में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस महामारी के कारण अमेरिका में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी के कारण कई देशों की अर्थव्‍यवस्‍था चौपट हो चुकी है। अमेरिका में करोड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया की तस्‍वीर बदल गई है। टाइम मैगजीन ने स्वीकार किया कि लादेन की 2 मई 2011 में मौत 'एक युग का अंत था, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ हमारे संघर्ष का अंत नहीं।