विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: US Election के बाद खत्म हो जाएगा Quad? पीएम मोदी के कंधे पर हाथ रख क्या बोले बाइडन

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 22 Sep 2024 01:38 PM (IST)

Quad Summit Video अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी भी शामिल हुए। ...और पढ़ें

Quad Summit Video क्वाड सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्ष।
Quad Summit Video क्वाड सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्ष।

HighLights

  1. क्वाड सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
  2. नेताओं की मुलाकात के दौरान एक प्रश्न चर्चा का विषय बन गया।

एजेंसी, वाशिंगटन। Quad Summit Video अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में क्वाड समिट आयोजित हो रहा है। इस शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी भी शामिल हुए। पीएम ने बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की, जिसमें रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 

क्वाड सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस बीच सभी नेताओं की मुलाकात के दौरान बाइडन ने एक प्रश्न का उत्तर दिया, जो चर्चा का विषय बन गया।

मोदी के कंधे पर रखा हाथ, Quad का बताया भविष्य 

दरअसल, बाइडन के गृहनगर विलमिंगटन में एक तस्वीर के लिए पोज देते समय, अमेरिकी राष्ट्रपति से पूछा गया कि क्या क्वाड नवंबर में चुनाव के बाद आगे जीवित रहेगा। बाइडन ने इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधे पर हाथ रखकर इशारा किया कि क्वाड को कौन आगे ले जाएगा। 

भारत में होने वाली अगली क्वाड बैठक के साथ, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आश्वस्त किया है कि गठबंधन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद भी मजबूती से आगे बढ़ेगा। उन्होंने अमेरिकी चुनावों के बाद गठबंधन के भविष्य के बारे में उठ रहे सवालों पर भी विराम लगा दिया।

पीएम मोदी ने चीन पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने भी यही भावना दोहराई और कहा कि क्वाड हमेशा के लिए है और ये किसी के खिलाफ नहीं है। हालांकि,  चीन पर इशारों-इशारों में निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड के नेता नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और संप्रभुता के लिए सम्मान चाहते हैं।