विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US: अक्टूबर को हिंदू विरासत माह घोषित करने के लिए अमेरिकी राज्य ओहियो में प्रस्ताव हुआ पेश

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Thu, 23 Feb 2023 10:29 AM (IST)

एक भारतीय-अमेरिकी विधायक ने अमेरिकी राज्य में समुदाय के योगदान को मान्यता देने के लिए अक्टूबर को हिंदू विरासत माह घोषित करने के लिए ओहियो सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया है। ओहियो के इतिहास में पहले हिंदू और भारतीय-अमेरिकी स्टेट सीनेटर नीरज अंतानी ने बुधवार को यह प्रस्ताव पेश किया।

अक्टूबर को हिंदू विरासत माह घोषित करने के लिए पेश हुआ प्रस्ताव
अक्टूबर को हिंदू विरासत माह घोषित करने के लिए पेश हुआ प्रस्ताव

वाशिंगटन, एजेंसी। एक भारतीय-अमेरिकी विधायक ने अमेरिकी राज्य में समुदाय के योगदान को मान्यता देने के लिए अक्टूबर को 'हिंदू विरासत माह' घोषित करने के लिए ओहियो सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया है।

ओहियो के इतिहास में पहले हिंदू और भारतीय-अमेरिकी स्टेट सीनेटर नीरज अंतानी ने बुधवार को यह प्रस्ताव पेश किया।

रिपब्लिक पार्टी के नेता अंतानी ने कहा कि ओहियो में अक्टूबर को 'हिंदू विरासत माह' के रूप में नामित करने से हमारे राज्य में हिंदू अमेरिकियों को हमारे योगदान के लिए बड़ी मान्यता मिलेगी।

बता दें कि यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो ओहियो इस मान्यता को कानून में डालने वाला अमेरिका का तीसरा राज्य बन जाएगा।

देश में सबसे कम उम्र के हिंदू और भारतीय-अमेरिकी निर्वाचित अधिकारी 31 वर्षीय अतानी ने कहा कि अक्टूबर में यह मान्यता हासिल करने के लिए राष्ट्रीय आंदोलन के हिस्से के रूप में ओहायो में इस प्रयास का नेतृत्व करने पर मुझे गर्व है। मैं एसबी 70 पास करने उसके लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं।

यह भी पढ़ें- UN Report: मातृ मृत्यु दर में गिरावट, फिर भी गर्भावस्था के दौरान हर 2 मिनट में हो रही है एक महिला की मौत

यह भी पढ़ें- US Shooting: अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना, टीवी रिपोर्टर और लड़की की हत्या; एक गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।