Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हमास और पुतिन लोकतंत्र को करना चाहते हैं खत्म', राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 06:57 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को ओवल कार्यालय से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए बंधक बने अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नेतृत्व ही है जो दुनिया को एक साथ रखता है। अमेरिकी मूल्य ही हैं जो हमें एक भागीदार बनाते हैं जिसके साथ अन्य देश काम करना चाहते हैं।

    Hero Image
    ओवल कार्यालय से देश को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। फोटो- एपी।

    वाशिंगटन, एएफपी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ( President Joe Biden) ने गुरुवार को ओवल कार्यालय से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए बंधक बने अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमास और रूस दोनों लोकतंत्रों को खत्म करने पर लगे हुए हैं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन और इजरायल को महत्वपूर्ण बताते हुए दोनों को सहायता देने की बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं हमास और पुतिनः बाइडन

    उन्होंने अपने भाषण में कहा कि हमास और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, दोनों पड़ोसी लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हम एक राष्ट्र के रूप में अपनी जिम्मेदारी के रास्ते में पक्षपातपूर्ण और क्रोधपूर्ण राजनीति को आने नहीं दे सकते। हम हमास जैसे आतंकवादियों और पुतिन जैसे तानाशाहों को जीतने नहीं दे सकते और न ही देंगे। मैं ऐसा कभी नहीं होने दूंगा।

    अमेरिकी नेतृत्व ही है जो दुनिया को एक साथ रखता है। अमेरिकी गठबंधन ही हैं जो अमेरिका को सुरक्षित रखते हैं। अमेरिकी मूल्य ही हैं जो हमें एक भागीदार बनाते हैं, जिसके साथ अन्य देश काम करना चाहते हैं। अमेरिका दुनिया के लिए एक प्रकाश की तरह है।- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

    राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि वह शुक्रवार को अमेरिकी सांसद से यूक्रेन और इजरायल की मदद के लिए बड़े पैमाने पर फंडिंग को मंजूरी देने को कहेंगे। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा

    इजरायल में मैंने कई ऐसे लोगों को देखा है जो मजबूत, दृढ़, लचीले और गुस्से में हैं। मैंने मैंने फलस्तीनी के राष्ट्रपति अब्बास से भी बात की है और उन्हें भरोसा दिया है कि अमेरिका फलस्तीन के नागरिकों के सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए प्रतिबद्ध है। मैं फलस्तीनी लोगों की मौत से दुखी हूं, जिसमें गाजा के अस्पताल में विस्फोट भी शामिल है, जो इजरायलियों द्वारा नहीं किया गया था। हम हर निर्दोष की जान जाने पर शोक व्यक्त करते हैं। हम निर्दोष फलस्तीनियों की मानवता को नजरअंदाज नहीं कर सकते जो केवल शांति से रहना चाहते हैं।- बाइडन