Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़; आंखो में लगाई गई लाल लाइट, देखें- Viral Photos

    By Dhyanendra SinghEdited By:
    Updated: Sun, 11 Aug 2019 12:06 AM (IST)

    शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा में लाल लाइट लगा दी। इसके पहले इसी प्रतिमा में शरारती तत्वों ने गांधी जी की आंखों से चश्मा चुरा लिया था।

    महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़; आंखो में लगाई गई लाल लाइट, देखें- Viral Photos

    सैन फ्रांसिस्को, एजेंसी। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति संग अभद्रता की गई। फैरी बिल्डिंग के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा में शरारती तत्वों ने उनकी आंखों में लाल एलइडी लाइट लगा दी। लाल लाइट की वजह से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आंखे अंधेरे में तेजी से चमकती हुई दिख रहीं थी। लाल आंखों वाली मूर्ती की तस्वीरें तेजी से इंटरनेट में वायरल हो रहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि इससे पहले भी कुछ शरारती तत्वों ने इसी मूर्ति में गांधी का चश्मा चुरा लिया था। सैन फ्रांसिस्को में यह कांस्य प्रतिमा 1988 में स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा संग कई बार अभ्रदता की गई। प्रतिमा से चश्मा एक से अधिक बार गायब किया जा चुका है।

    महात्मा गांधी की आंखों में लाल लाइट की इस घटना की तस्वीरें तब वायरल हुईं जब विक्की ऑनटाइम नाम के एक रेडिएटर (न्यूज साइट सोर्स) ने टाइटल के साथ तस्वीरें साझा की हैं। उसने लिखा कि मैं केवल कल्पना कर सकता हूं कि विंस्टन चर्चिल का बुरा सपना था। वहीं, एक तस्वीर में अज्ञात व्यक्ति को मूर्ति पर चढ़ते हुए देखा गया है और वो प्रतिमा की आंखों में लाइट लगा रहा है।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप