विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

California Shooting: अमेरिका के कैलिफोर्निया में चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sun, 22 Jan 2023 02:55 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 22 Jan 2023 07:34 PM (GMT+05:30)

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस शहर में शनिवार को गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 10 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। दरअसल चीनी न्यू ईयर फेस्टिवल के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी हुई। जिसका पुलिस ने माकूल जवाब भी दिया।

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस में हुई गोलीबारी
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस में हुई गोलीबारी

मोंटेरे पार्क, एपी। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के लॉस एंजिलिस से अंधाधुंध गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। इस गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने बताया कि लॉस एंजिलिस के पूर्व में स्थित मोंटेरे पार्क में चीनी चंद्र नववर्ष समारोह के बाद शनिवार देर रात गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

शहर में रहती है एशियाई आबादी

लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ विभाग के सार्जेंट बॉब बोस ने बताया कि यह गोलीबारी मोंटेरे पार्क के गारवे एवेन्यू में हुई। एक व्यक्ति ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। 60,000 निवासियों वाले शहर मोंटेरे पार्क में बड़ी संख्या में एशियाई आबादी रहती है। यह शहर लॉस एंजिल्स से करीब 16 किलोमीटर दूर है।

गोलीबारी वाले स्थान के पास में स्थित एक रेस्त्रां के मालिक सेउंग वोन चोई ने बताया कि तीन लोग उनके रेस्त्रां में आ गए और उन्हें दरवाजा बंद करने के लिए कहा। इस दौरान लोगों ने सेउंग वोन चोई को बताया कि मशीन गन लिए हुए एक शूटर के पास कई राउंड की गोलियां भी मौजूद थी। रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार गोलीबारी की घटना रात 10 बजे हुई।

बता दें कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के बड़े चंद्र नववर्ष कार्यक्रमों में से एक दो दिवसीय उत्सव की शुरुआत शनिवार को हुई थी।

फरार हो चुका था हमलावर

मध्य रात्रि से कुछ पहले उत्सव स्थल पर भगदड़ मच गई। लोग भागकर नजदीक के रेस्टोरेंट में छिपने लगे। इनमें से कुछ लोग घायल भी थे। इनका कहना था कि मशीनगन लिए एक आदमी लोगों पर गोलीबारी कर रहा है। फाय¨रग की सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में कई घंटे लगे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था।

फ्लोरिडा में 8 लोग हुए थे घायल

इससे पहले फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें कम से कम 8 लोग घायल हो गए थे। फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान गोलीबारी हुई थी।

US Shooting: एक के बाद एक लगातार हुई गोलीबारी की घटनाओं से दहला अमेरिका, सात की मौत 8 घायल

अमेरिका: घर में पांच बच्चों समेत 8 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर गोलियों के निशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।