विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Shooting: एक के बाद एक लगातार हुई गोलीबारी की घटनाओं से दहला अमेरिका, सात की मौत 8 घायल

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 17 Jan 2023 10:10 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2023 10:22 AM (IST)

America News अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं आम हैं। अक्सर गोलीबारी की घटनाओं में लोगों की मौत हो जाती है। ताजा हुई घटनाओं में यहां सात लोगों की मौत हुई है जबकि आठ घायल हुए हैं। अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

Firing in America Seven dead and eight injured
Firing in America Seven dead and eight injured

वॉशिंगटन, ऑनलाइन डेस्क। Firing in America: अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटनाएं सामने आई हैं। 12 घंटों में गोलीबारी की तीन घटनाओं ने पूरे अमेरिका को हिलाकर रख दिया है। तमाम प्रयासों के बाद भी यहां गोलीबारी (Firing) की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अमेरिका (America) में गोलीबारी की घटनाएं आम क्यों हैं ये हम आपको इस रिपोर्ट के अंत में बताएंगे लेकिन उससे पहले एक नजर डाल लेते हैं ताजा हुई गोलीबारी की घटनाओं पर।

पहली घटना

फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में मार्टिन लूथर किंग डे समारोह में गोलीबारी की घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं। शेरिफ ऑफिस की ओर से इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए कई तरह के खेलों का भी आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान गोलीबारी हो गई। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।

दूसरी घटना

कैलिफोर्निया के गोशेन में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां एक घर में हुई गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 17 वर्षीय मां और उसका छह महीने का बच्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि संदिग्धों की तलाश जारी है। जांच में जुटी टीमों का मानना है कि हिंसा के पीछे कोई बड़ा कारण हो सकता है। घटना के पीछे ड्रग तस्कर गिरोह का हाथ माना जा रहा है।

तीसरी घटना

डलास में एक 11 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यहां 14 साल की लड़की ने अन्य बच्चे के साथ बहस के दौरान फयरिंग की थी। पुलिस के मुताबिक 14 साल की लड़की ने उस लड़की की दिशा में गोली मारी जिसके साथ वो लड़ रही थी, लेकिन गोली 11 साल के एक बच्चे को लग गई। 11 वर्षीय बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की वारदात वाली जगह से फरार हो गई थी, लेकिन बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है, जांच जारी है।

अमेरिका का 'गन कल्चर'

अब सवाल ये है कि अमेरिका में फायरिंग की घटनाएं आम क्यों हैं। इसके पीछे की वजह ये है यहां का 'गन कल्चर' है। अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक बंदूकें रखने वाला देश है। कोरोना महामारी में तो हर पांच में से एक परिवार ने बंदूक खरीदी थी। अमेरिका में बढ़ते 'गन कल्चर' से गोलीबारी और सामूहिक गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं। करीब 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।

ये भी पढ़ें:

Burkina Faso: जिहादियों ने 50 महिलाओं का किया अपहरण, गंभीर भुखमरी से लोगों का हाल-बेहाल

बाइडन सरकार का फैसला, अमेरिका में विभिन्न वीजा और ग्रीन कार्ड श्रेणियों के लिए होगा प्रीमियम सुविधा का विस्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।