विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Burkina Faso: जिहादियों ने 50 महिलाओं का किया अपहरण, गंभीर भुखमरी से लोगों का हाल-बेहाल

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 17 Jan 2023 08:50 AM (IST)

Burkina Faso Female Jihadi Kidnapping पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में 50 महिलाओं के अपहरण से सनसनी मच गई है। सरकार ने 16 जनवरी को बताया कि जिहादी गतिविधियों के केंद्र बुर्किना फासो के उत्तरी प्रांत सौम में इस्लामवादी आतंकवादियों ने करीब 50 महिलाओं का अपहरण कर लिया है।

Burkina Faso: जिहादियों ने 50 महिलाओं का किया अपहरण, गंभीर भुखमरी से लोगों का हाल-बेहाल
Burkina Faso: जिहादियों ने 50 महिलाओं का किया अपहरण, गंभीर भुखमरी से लोगों का हाल-बेहाल

ओआगादोगोउ, एजेंसी। Burkina Faso: पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में 50 महिलाओं के अपहरण से सनसनी मच गई है। सरकार ने 16 जनवरी को बताया कि जिहादी गतिविधियों के केंद्र बुर्किना फासो के उत्तरी प्रांत सौम में इस्लामवादी आतंकवादियों ने करीब 50 महिलाओं का अपहरण कर लिया है। स्थानीय अधिकारीयों और निवासियों ने समाचर एजेंसी रायटर्स को बताया कि उत्तरी बुर्किना फासो में 12 और 13 जनवरी को लगभग 50 महिलाओं का अपहरण कर लिया है।

खाने की तलाश में जंगल गई थी महिलाएं

समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, सभी महिलाएं खाने की तलाश के लिए जंगलों में पत्तियां और जगंली फल इकट्ठा करने के लिए गई थी, तभी जिहादियों ने सभी को घेर लिया। इनमें से कुछ महिलाएं भागने में कामयाब रहीं और मामले का खुलासा किया। बता दें कि इस क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा इस्लामी आतंकवाद की चपेट में है। एक स्थानिया निवासी के मुताबिक, महिलाओं का अपहरण उत्तरी क्षेत्र में स्थित अरबिंदा इलाके से हुआ है।

US Shooting: डलास में गोली का शिकार हुआ 11 वर्षीय किशोर, 14 साल की लड़की ने दिया वारदात को अंजाम

2015 से जिहादियों से त्रस्त बुर्किना फासो

बेहद गरीब देश बुर्किना फासो में खाने की काफी समस्या है। यह देश वर्ष 2015 से जिहादियों से त्रस्त है। बता दें कि यहां खाद्य आपूर्ति सीमित होने की वजह से गंभीर भुखमरी है और लोगों का हाल बुरा है। बुर्किना फासो पश्चिम अफ्रीका के कई देशों में से एक है जो अल कायदा और इस्लामिक स्टेट के साथ हिंसक विद्रोह से जूझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, सहेल में हजारों लोग मारे गए हैं और 2.7 मिलियन से अधिक विस्थापित हुए हैं।

सितबंर 2022 में दर्जनों सैनिकों की हुई थी मौत

पिछले साल सितंबर में दर्जनों सैनिक मारे गए थे, जब उग्रवादियों ने सौम की राजधानी जिबो के उत्तरी शहर में आपूर्ति ले जा रहे 150-वाहनों के काफिले पर हमला किया था। ग्रामीण ने कहा कि जिहादियों द्वारा गोली मारे जाने के डर से पुरुष अपने घरों से बहुत दूर जाने से डरते है और इसलिए महिलाओं का अपहरण किया जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग भी महिलाओं के अपहरण से बहुत चिंतित है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने एक बयान में कहा, जिन लोगों का अपहरण किया गया है, उन्हें तुरंत और बिना शर्त उनके प्रियजनों को सुरक्षित लौटाया जाना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी सेना ले रही जर्मनी में ट्रेनिंग,शीर्ष अमेरिकी जनरल ने प्रशिक्षण स्थल का किया दौरा

Pakistan: UN ने भी माना पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के मामले, कार्रवाई की अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।