विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका: घर में पांच बच्चों समेत 8 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर गोलियों के निशान

By AgencyEdited By: Manish Negi
Published: Thu, 05 Jan 2023 11:12 AM (GMT+05:30)

अमेरिका के दक्षिणी यूटा शहर के एक घर में 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। सभी शवों पर गोली लगने के निशान मिले हैं। पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुट गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अमेरिका: एक ही घर में 8 लोगों के शव
अमेरिका: एक ही घर में 8 लोगों के शव

सॉल्ट लेक सिटी (अमेरिका), एजेंसी। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गोलीबारी का ताजा मामला दक्षिणी यूटा में सामने आया है। यूटा में एक घर में पांच बच्चों समेत 8 लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सभी शवों पर गोलियों के निशान हैं। अधिकारियों ने ये नहीं बताया कि हत्या की वजह क्या है।

सॉल्ट लेक सिटी के पश्चिम में स्थित एनोक शहर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वो घरों की नियमित जांच कर रहे थे। जांच के दौरान एक घर से 8 शव बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि जनता के लिए कोई खतरा नहीं लगता है।

आयरन काउंटी स्कूल डिस्ट्रिक्ट के अधिकारियों ने माता-पिता को भेजे एक पत्र में कहा कि पांचों बच्चे जिले के स्कूलों में पढ़ते हैं। एनोक सिटी मैनेजर रॉब डोटसन ने कहा कि आठ शवों की खबरों से सभी हैरान हैं। उटा में इस परिवार को सभी लोग अच्छी तरह जानते थे। उन्होंने कहा कि हम में से कई लोगों ने उनके साथ चर्च में, समुदाय में सेवा की है और इन व्यक्तियों के साथ स्कूल गए हैं।

IPO Market 2023 नए साल में फिर रफ्तार पकड़ेगा प्राइमरी मार्केट, ओयो-स्विगी समेत 50 से अधिक कंपनियां कतार में

Fact Check: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल पर नहीं की टिप्पणी, वायरल वीडियो एडिटेड व फेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।